आमिर खान की साल 2001 में आई फिल्म 'लगान' को आज भी कोई नहीं भूल पाता है। इस फिल्म को आमिर की बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है। इस फिल्म में वैसे तो बहुत से कलाकार थे लेकिन एलिजाबेथ रसेल की भूमिका में नजर आईं रशेल शैले को कौन भूल सकता है। एलिजाबेथ रसेल की मदद से ही आमिर और उनकी टीम को मैच में जीत मिली थी। लेकिन फिल्म रिलीज होने के 20 साल बाद वह कहां हैं और कैसी दिखती हैं इस बात को जानने के लिए आप उत्सुक होंगे। उनकी एक लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।