फैंस के बीच सलमान खान की दीवानगी का आलम अलग ही है। दबंग खान की फिल्म आते ही दर्शक उस पर टूट कर पड़ते हैं। एक्टर का अलग अंदाज उन्हें सबसे खास बनाता है। वह न सिर्फ एक्टिंग के मामले में अलग हैं, बल्कि दर्शकों की स्थिति को भी समझते हैं। उनका एक वायरल वीडियो तो कुछ यही कह रहा है। बता दें कि सलमान का एक पुराना वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें वह कुछ ऐसा कहते नजर आ रहे हैं कि हर कोई तारीफ कर रहा है।