फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब सुशांत सिंह राजपूत ने कहा था, 'अगर मेरी दो- तीन मूवीज फ्लॉप हो जाती हैं, तो मुझे फिल्में मिलना बंद हो जाएंगी'

Thu, 18 Jun 2020 09:47 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
'काई पो छे' और 'धोनी: एन अनटोल्ड स्टोरी' जैसी बेहतरीन फिल्मों में अहम भूमिका अदा कर चुके सुशांत सिंह राजपूत के जाने का दुख अब भी हर दिल में भरा है। सुशांत की गिनती बॉलीवुड के उन सितारों में होती है, जिन्होंने बिना किसी गॉडफादर के अपना अलग मुकाम खड़ा किया। इसके साथ ही सुशांत ये बात भी अच्छे से जानते और समझते थे कि वो इस इंडस्ट्री के लिए बाहरी आदमी हैं।
विज्ञापन

2 of 6
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
यूं तो सुशांत की फिल्म 'धोनी: एन अनटोल्ड स्टोरी' ने 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था, लेकिन इंडस्ट्री में बेफिक्र होकर काम करने पर सुशांत की राय थोड़ी अलग थी। वो खुद को बॉलीवुड में एक आउटसाइडर मानते थे और कहते थे कि फिल्म इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई से वो वाकिफ हैं। इस बात का जिक्र सुशांत ने एक इंटरव्यू में भी किया था।
विज्ञापन

3 of 6
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म राब्ता के प्रमोशन के दौरान सुशांत ने कहा था, "मैं इंडस्ट्री में एक बाहरी आदमी हूं। अगर मेरी 2-3 फिल्में लगातार फ्लॉप हो जाती हैं, तो मुझे फिल्में मिलना बंद हो जाएंगी।" हालांकि, सुशांत को इस बात का भय नहीं था। क्योंकि उनका कहना था कि वो कुछ न कुछ काम तो फिर भी ढूंढ ही लेंगे।

4 of 6
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
सुशांत ने आगे कहा था, 'मुझे फिल्में नहीं मिलेंगी तो मैं टीवी करना शुरू कर दूंगा और अगर टीवी नहीं मिलेगा तो थिएटर की तरफ लौट जाऊंगा। मुझे थिएटर में 250 रुपये प्रति शो मिला करते थे। मैं तब भी खुश था, क्योंकि मुझे अभिनय करना पसंद है। ऐसे में असफल होने का मुझे डर नहीं है।'
विज्ञापन

5 of 6
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
याद दिला दें कि सुशांत एक फिल्म में अंतरिक्ष यात्री का भी किरदार निभाने वाले थे। फिल्म 'चंदा मामा दूर के' में सुशांत सिंह एक अंतरिक्ष यात्री का किरदार निभा रहे थे और इस किरदार की तैयारी के लिए सुशांत अमेरिका के नेशनल एरोनॉटिक एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) जाने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
उस वक्त नासा जाने को लेकर सुशांत ने कहा था, 'मैं नासा जाने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। इसलिए मुझे रात को नींद भी नहीं आती। मैं इंजीनियरिंग का छात्र रह चुका हूं। मुझे गणित और भौतिक विज्ञान का किताबी ज्ञान है और पहली बार उसका प्रैक्टिकल करने का मुझे मौका मिलने वाला है।' हालांकि बाद में उस फिल्म को लेकर कुछ बात बन नहीं पाई।

पढ़ें: एक्स गर्लफ्रेंड की थी सुशांत की जिंदगी में खास अहमियत, विकास गुप्ता बोले- 'अंकिता उसे तब तक नहीं छोड़ती...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें