फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब शूटिंग के दौरान गुस्से में सनी देओल ने फाड़ ली थी अपनी पैंट, शाहरुख खान थे वजह

Sun, 26 Apr 2020 05:39 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Darr - फोटो : Social Media
साल 1993 में शाहरुख खान, सनी देओल और जूही चावला स्टारर फिल्म 'डर' बॉक्स ऑफस पर सुपरहिट रही। खासकर इस फिल्म ने शाहरुख के करियर को बहुत उछाल दिया। लेकिन इस फिल्म की वजह से सनी और शाहरुख के बीच मनमुटाव भी पैदा हो गया। इसके बाद फिर कभी दोनों ने साथ में कोई फिल्म नहीं की।
विज्ञापन

2 of 6
Darr - फोटो : Social Media
यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में शाहरुख खान ने एक ऐसे प्रेमी का किरदार निभाया, जो हर कीमत पर किरण यानि जूही चावला को पाना चाहता है। उस समय सनी देओल बड़े स्टार थे इसलिए डायरेक्टर यश चोपड़ा ने उन्हें ये ऑफर दिया था कि वो राहुल मेहरा और सुनील मल्होत्रा में से एक किरदार को चुन लें।
विज्ञापन

3 of 6
darr
सनी देओल को लगा कि उनके लिए सुनील मल्होत्रा का पॉजिटिव कैरेक्टर सही रहेगा। वहीं कई लोगों के ठुकराये जाने के बाद ये फिल्म आई शाहरुख खान के पास आई। शाहरुख ने इस फिल्म में अपनी जान लगा दी और बॉलीवुड को मिला कककक किरण वाला विलेन। इस फिल्म में शाहरुख का रोल सभी स्टार्स पर भारी पड़ा।

4 of 6
darr
एक इंटरव्यू के दौरान सनी ने खुलासा किया था कि, जब फिल्म 'डर' बनाई गई तो मुझे इस बारे में नहीं बताया गया था कि इस फिल्म में विलेन को हीरो से ज्यादा दमदार तरीके से पेश किया जाएगा। मैं अपनी फिल्मों के बारे में पहले ही निर्देशक से सारी बातें जान लेता हूं। लेकिन जब मुझे पता चला कि इस फिल्म का अंत कुछ ऐसा होना है तो मैं हैरान रह गया था। मुझसे झूठ कहा गया था। यही वजह है कि मैं पिछले 25 सालों में कभी भी यशराज के साथ काम नहीं किया।
विज्ञापन

5 of 6
darr
सनी ने आगे कहा था- फिल्म में लोगों ने मुझे भी पसंद किया था। शाहरुख को भी पसंद किया गया। फिल्म के साथ मुझे बस इतनी समस्या थी कि मुझे नहीं पता था कि वे विलेन को इतनी अहमियत देंगे। मैं फिल्मों में हमेशा खुले दिल से और लोगों पर भरोसा करके काम करता हूं। दुर्भाग्यवश ऐसे कई लोग और एक्टर्स हैं जो ऐसे काम नहीं करते। शायद वे ऐसे ही स्टारडम चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
darr
'डर' फिल्म की शूटिंग के दौरान एक सीन में शाहरुख खान सनी देओल को चाकू मारने वाले थे। फिल्म की स्क्रिप्ट ही यही थी। इस सीन को लेकर सनी की यश चोपड़ा से काफी बहस हुई थी। उनका कहना था कि फिल्म में वो एक फिट कमांडो हैं ऐसे में उन्हें एक आम लड़का आकर चाकू मार देगा, तो फिर वो कमांडो किस काम के हैं। लेकिन डायरेक्टर ने कहा था तो सीन करना पड़ा। इस सीन को शूट करने के दौरान सनी इतने गुस्से में आ गए कि उन्होंने अपने पैंट की दोनों जेबें फाड़ दी थीं।

कोरोना वारियर्स की मदद के लिए आगे आईं विद्या बालन, डॉक्टरों को दिए एक हजार पीपीई किट्स

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें