vidya balan
- फोटो : amar ujala
विद्या बालन ने कोरोना वारियर्स को 1000 पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई) किट डोनेट की हैं। विद्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर कर बताया है कि वो सेलेब्रिटी शाउट-आउट प्लेटफॉर्म ट्रिंग के साथ मिलकर अतिरिक्त 1000 पीपीई किट प्रदान करने के लिए दृश्यम फिल्म्स के मनीष मुंद्रा और फोटोग्राफर, सह-फिल्म निर्माता अतुल कस्बेकर के साथ मिलकर काम कर रही हैं।