फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निधन की एक रात पहले श्रीदेवी ने बेटी से बोली थी ये बात, दो महीने बाद जाह्नवी कपूर ने किया खुलासा

Wed, 30 May 2018 04:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
श्रीदेवी
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर अपनी डेब्यू फिल्म के साथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के लिए तैयार हैं । करण जौहर, जाह्नवी को मराठी फिल्म 'सैराट' के हिंदी रिमेक 'धड़क' में लॉन्च कर रहे हैं । हर किसी को इस बात का दुख है कि श्रीदेवी बेटी की पहली फिल्म नहीं देख पाईं ।
विज्ञापन

2 of 6
जाह्नवी कपूर
श्रीदेवी बेटी की पहली फिल्म के लिए काफी उत्साहित थीं । हाल ही में करण जौहर ने वोग मैगजीन को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि श्रीदेवी ने 'धड़क' का 25 मिनट का फुटेज देखा था । इसके बाद उन्होंने जाह्नवी को कुछ टिप्स दी थीं ।
विज्ञापन

3 of 6
जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर - फोटो : योगेन शाह
जाह्नवी कपूर ने बताया, 'मां ने मुझे फुटेज में पहली बार देखकर कहा था कि तुम्हारा मस्कारा काफी फैल गया है, जो तुम्हें भी डिस्टर्ब कर रहा है । तुम कभी चेहरे पर किसी चीज को आने से नहीं रोक सकती । इसलिए पहले से तैयार रहो ।'
 

4 of 6
जाह्नवी कपूर
जाह्नवी आगे कहती हैं, 'मैंने लंदन के एक्टिंग स्कूल से पढ़ाई की है । मुझे वहां पहली बार छोड़ते हुए मां ने कहा था कि कमल को कीचड़ में छोड़ रही हूं । मां नहीं चाहती थीं कि मैं फिल्मी दुनिया में कदम रखूं । वो खुशी के फिल्मों में आने को लेकर निश्चिंत थीं । उन्हें हमेशा लगता था कि मैं बहुत सेंसिटिव हूं ।'
विज्ञापन

5 of 6
जाह्नवी कपूर
जाह्नवी ने बताया, 'दुबई निकलने से पहले मैं मां के साथ समय नहीं बिता सकी थी । पूरा दिन शूट के बाद उनसे देर शाम मुलाकात हुई थी । मुझे हमेशा मां ही सुलाया करती थीं । उस दिन भी मैंने उनसे सुलाने को कहा था । लेकिन मां शादी में जाने की तैयारियों में काफी व्यस्त थीं ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जाह्नवी कपूर
'मैं अपने कमरे में जाकर सो गई, मुझे याद है देर रात वो मेरे कमरे में मुझे सुलाने आईं थीं, नींद में भी मैं उनके हाथों को अपने माथे पर महसूस कर रही थी । मां के जाने के बाद हमारा परिवार और करीब आ गया है लेकिन मां की कमी कोई पूरी नहीं कर सकता है ।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें