रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है । दर्शक रणबीर की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं । वहीं राजकुमार हिरानी ने संजय दत्त की जिंदगी को बखूबी परदे पर उतारा है । फिल्म में एक-एक सीन को वैसा ही दिखाने की कोशिश की गई है जैसा बाबा की जिंदगी में घटा है ।
विज्ञापन
2 of 9
sanju
अभी तो सिर्फ ट्रेलर आया है । निश्चित ही फिल्म में और भी ऐसे कई सीन होंगे जिसमें दर्शक ताली बजाने पर मजबूर हो जाएंगे । फिलहाल ट्रेलर की बात करते हैं । ट्रेलर में कुछ सीन ऐसे हैं जिसे देखने के बाद रोंगटे खड़े हो रहे हैं ।
विज्ञापन
3 of 9
sanju
पुलिसवाले ने संजय दत्त को मारा थप्पड़
इस सीन में पहली बार संजय दत्त को पुलिस वाले ने थप्पड़ मारा । नशे की हालत में संजय कांपने लगते हैं और बम ब्लास्ट की सारी सच्चाई बयां कर देते हैं ।
4 of 9
sanju
टीना मुनीम और संजय दत्त की लव स्टोरी
टीना मुनीम बनी सोनम कपूर, संजय दत्त पर चीखती हुई आती हैं और उनसे अपना मंगलसूत्र मांगती हैं । इसके बाद नशे में धुत संजय दत्त कंमोड का ढक्कन सोनम के गले में पहना देते हैं ।
विज्ञापन
5 of 9
sanju
रणबीर कपूर का न्यूड सीन
बम ब्लास्ट में फंसे संजय दत्त को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया जाता है । जहां उनके सारे कपड़े उतारकर तलाशी ली जाती है । इस सीन में रणबीर पूरी तरह से न्यूड दिख रहे हैं ।
विज्ञापन
6 of 9
sanju
दूसरा न्यूड सीन
एक और सीन में रणबीर न्यूड खड़े हैं और पुलिस उन्हें टॉर्चर करने के लिए उनसे तरह-तरह के काम करवा रही है । वहीं ड्रग्स ना मिलने के कारण संजय दत्त कांप रहे हैं ।
विज्ञापन
7 of 9
sanju
जेल की काली रातें
संजय दत्त ने जेल में ऐसे बुरे दिन देखे हैं जिसे सोचकर भी रूह कांप जाए । ऐसा ही एक सीन फिल्म में भी है । जिसमें संजय दत्त सो रहे हैं और बगल में बने पॉट से गटर का पानी लीक होता है । संजय दरवाजा पीटते रह जाते हैं लेकिन कोई नहीं आता । उन्हें उसी गटर के पानी के बीच रहना पड़ता है ।
8 of 9
sanju
सुनील दत्त का निधन
जब संजय दत्त के पिता सुनील दत्त का निधन होता है तो वो टूट जाते हैं । जलती चिता के बीच खड़े संजय दत्त बेसुध दिख रहे हैं । यही मौका था जब संजय दत्त की जिंदगी में बड़ा बदलाव आता है ।
एक सीन में महेश मांजरेकर, संजय दत्त को कॉल कर कहते हैं कि वो सेट पर उनका इंतजार कर रहे हैं । तब संजय कहते हैं कि जाम में फंसा हूं । तो महेश कहते हैं- 'मैंने लैंडलाइन पर कॉल किया है' ।