बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत इन दिनों गर्भालस्था के दौर से गुजर रही हैं। वो पिछले कुछ महीने से लगातार अपना एक्सपीरियंस सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। मीरा सोशल मीडिया पर अक्सर बताती हैं कि उनके दिमाग में क्या चल रहा है। इसके अलावा अपनी पर्सनल लाइफ में आ रही इस खुशी को लेकर शाहिद भी काफी खुश हैं। लेकिन इस खुशी के बीच शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत से किसी ने पूछा कि इस बार उन्हें क्या चाहिए 'बेटा या बेटी' तो जानिए उन्होंने क्या जवाब दिया।
विज्ञापन
2 of 4
Mira Rajput
इंस्टाग्राम के नए फीचर में लोग एक दूसरे से सवाल-जवाब कर सकते हैं। इसी फीचर का इस्तेमाल कर मीरा कपूर से एक शख्स ने इंस्टाग्राम पर पूछा, 'इस बार लड़का या लड़की?। इस सवाल का जवाब मीरा राजपूत ने दिया, 'पता नहीं और इससे फर्क भी नहीं पड़ता।'
विज्ञापन
3 of 4
Mira Rajput
बता दें महज 23 साल की मीरा दूसरी बार मां बनने वाली हैं। दिल्ली की रहने वाली मीरा, मीशा की मां हैं जो अब दो साल की हो गई हैं। मीशा की तस्वीरें शाहिद और मीरा अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।
इससे पहले शाहिद ने कहा था कि मीरा बस 23 साल की हैं। वो दूसरा बच्चा जल्द चाहती हैं। उसके बाद वो फ्री होकर जो मन करे वो करना चाहती हैं। बता दें कि उनकी पहली बेटी मीशा का जन्म 26 अगस्त 2016 को हुआ था।