शिल्पा शेट्टी-अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और अभिनेता अक्षय कुमार के बीच अफेयर की खबरों की चर्चा एक दौर में बॉलीवुड के गलियारों में खूब हुआ करते थे। दोनों मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी (1994) की शूटिंग के दौरान काफी करीब आ गए थे। कपल ने एक-दूसरे को काफी समय तक डेट किया था। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इस बारे में शिल्पा ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि आखिर इस रिश्ते के टूटने की वजह क्या थी। शिल्पा ने साल 2000 में रिश्ता टूटने के बाद एक अखबार को इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने इसके बारे में बात की थी।