हिंदी फिल्म जगत के वो अभिनेता जिनके लिए लड़कियां खून से खत लिखा करती थीं, उस अभिनेता के प्रति दीवानगी ऐसी थी कि उनका कमरा चाहने वालों के भेजे हुए गुलदस्तों से भर जाया करता था। और गुलों की खुश्बू किसी और के लिए नहीं बल्कि मोस्ट हैंडसम और चार्मिंग राजेश खन्ना के लिए थी। नाम, पैसा और अपार शोहरत कमाने वाले गुजरे जमाने के अभिनेता राजेश खन्ना की सफलताओं से भला कौन वाकिफ नहीं है। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दीं और राजनीति में भी हाथ आजमाया। राजीव गांधी के समय में वे कांग्रेस से लोकसभा सांसद रहे। लेकिन इतनी कामयाबी के बाद भी एक ऐसा समय आया था, जिसने राजेश खन्ना की ख्याति की नैय्या डुबो दी थी। आज हम बकौल शर्मिला टैगोर जानेंगे कि दरअसल उनकी जिंदगी में क्या हुआ था।