फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख ने रखा सलमान की दुखती रग पर हाथ, दिला दी ऐश्वर्या की याद

Mon, 23 Jan 2017 10:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सभी जानते हैं कि एक वक्त पर सलमान खान और ऐश्वर्या राय का काफी सीरियस अफेयर रहा था लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। उनका ये अलगाव इतना कड़वाहट भरा रहा कि दोनों ने तब से लेकर आज तक ना तो किसी फिल्म में साथ काम किया और ना ही एक-दूसरे के सामने आने पर हाय-हैलो कहा।
विज्ञापन

शाहरुख ने सलमान को दिलाई ऐश्वर्या की याद, फिर हुआ कुछ ऐसा...

2 of 5
हां वो बात अलग है कि सलमान आज भी ऐश्वर्या की इज्जत करते हैं और पब्लिक में उनके बारे में कुछ नहीं कहते। लेकिन हाल ही में शाहरुख खान ने अपने दोस्त की दुखती रग पर हाथ रख दिया और फिर जो हुआ वो देखने लायक था।
विज्ञापन

शाहरुख ने सलमान को दिलाई ऐश्वर्या की याद, फिर हुआ कुछ ऐसा...

3 of 5
- फोटो : Twitter
दरअसल इस हफ्ते शाहरुख 'बिग बॉस' के घर अपनी फिल्म 'रईस' को प्रमोट करने पहुंचे थे और यहां उन्होंने सलमान के साथ मिलकर खूब मस्ती की। इसी दौरान शाहरुख के साथ अपनी यादें ताजा करते हुए सलमान ने कहा कि वो और शाहरुख भले ही अच्छे दोस्त हैं पर आज तक भी वो ये नहीं जानते कि शाहरुख का पसंदीदा गाना कौन सा है।

शाहरुख ने सलमान को दिलाई ऐश्वर्या की याद, फिर हुआ कुछ ऐसा...

4 of 5
बस सलमान का इतना कहना था और शाहरुख ने छूटते ही कहा कि उन्हें सलमान की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' का 'ढोली तारो ढोल बाजे' बेहद पसंद है। इस गाने में सलमान और ऐश्वर्या थे। फिल्म के शूट के दौरान दोनों के अफेयर के खूब किस्से थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहरुख ने सलमान को दिलाई ऐश्वर्या की याद, फिर हुआ कुछ ऐसा...

5 of 5
इस गाने के बारे में सुनते ही सलमान पुरानी यादों में खो गए और शाहरुख के साथ वही गाना गुनगुनाना शुरु कर दिया। उनके चेहरे को देखकर साफ महसूस हुआ कि ऐश्वर्या को खोने को उन्हें बहुत दुख है। वैसे अब देखना ये है कि सलमान और ऐश्वर्या फिल्म में कब साथ आते हैं। कुछ वक्त पहले दिए एक इंटरव्यू में ऐश ने कहा भी था कि उन्हें सलमान के साथ काम करने में कोई आपत्ति नहीं है बशर्ते स्क्रिप्ट और निर्देशक अच्छा हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें