फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये सुपरस्टार स्कूटर पर क्यों चलते हैं? फिर ट्रेंड में आया स्कूटर

Wed, 26 Oct 2016 10:09 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जब से आमिर खान की फिल्म 'दंगल' का ट्रेलर आउट हुआ तभी से इसे सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' के साथ कंपेयर किया जा रहा है। यहां तक कि कुछ सींस भी बिल्कुल एक जैसे हैं जैसे कि सलमान और आमिर का स्कूटर वाला सीन। लेकिन यहां हम एक-जैसे सींस की बात नहीं करेंगे, बल्कि हम उन एक्टर्स की बात करेंगे जिन्होंने फिल्मों में आम आदमी की सवारी स्कूटर को अपनाया।
 
विज्ञापन

जब बिग बी, आमिर और शाहरुख को 'स्कूटर' से हुआ प्यार

2 of 6
इसकी शुरुआत हम आमिर की फिल्म 'दंगल' से करते हैं। इस फिल्म में आमिर रियल लाइफ पहलवान महावीर फोगट पर आधारित किरदार निभा रहे हैं और एक सीन में वो स्कूटर चलाते हुए नज़र आते हैं। इसके अलावा वो फिल्म '3 इडियट्स' में स्कूटी की सवारी करते नज़र आए थे।
विज्ञापन

जब बिग बी, आमिर और शाहरुख को 'स्कूटर' से हुआ प्यार

3 of 6
कुछ इसी अंदाज़ में सलमान खान नज़र आए थे अपनी फिल्म 'सुल्तान' में। जिसमें उन्होंने भी एक हरियाणवी पहलवान का किरदार निभाया था। 'दंगल' और 'सुल्तान' में फ़र्क बस इतना है कि जहां सुल्तान एक फिक्शन बेस्ड किरदार था वहीं 'दंगल' एक सच्ची कहानी है। अब तक तो सितारे फिल्मों में कार या बाइक चलाते हुए ही नज़र आए लेकिन हाल फिलहाल में एक नया ट्रेंड देखने को मिला जिसमें सितारे स्कूटर की सवारी करते नज़र आए।

जब बिग बी, आमिर और शाहरुख को 'स्कूटर' से हुआ प्यार

4 of 6
वैसे इसका श्रेय सुपरस्टार शाहरुख खान को जाना चाहिए जो फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' में स्कूटर चलाते हुए नज़र आए थे। इस फिल्म में शाहरुख ने मिडिल क्लास आदमी का किरदार निभाया था जिसमें वो बेहद जंचे थे।
विज्ञापन

जब बिग बी, आमिर और शाहरुख को 'स्कूटर' से हुआ प्यार

5 of 6
इसके बाद ऐक्टर ऋषि कपूर भी खुद को स्कूटर के मोह से दूर ना रख पाए और फिल्म 'दो दूनी चार' में उन्होंने इसकी सवारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब बिग बी, आमिर और शाहरुख को 'स्कूटर' से हुआ प्यार

6 of 6
इस लिस्ट में हम मेगास्टार अमिताभ बच्चन को कैसे भूल सकते हैं जिन्होंने फिल्म 'तीन' में स्कूटर की सवारी की। इस फिल्म में बिग बी का मध्यमवर्गीय किरदार था जिसे काफी पसंद किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें