फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spl: अक्षय, अजय नहीं इस स्टार पर मरती थीं रवीना टंडन

Wed, 26 Oct 2016 10:02 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
रवीना टंडन
आज बॉलीवुड की 'मस्त-मस्त गर्ल' रवीना टंडन का जन्मदिन है। रवीना की गिनती 90 के दशक की सबसे हॉट अभिनेत्रियों में होती है। रवीना की जिंदगी के कई ऐसे राज हैं जो बहुत कम लोग जानते हैं, जैसे कि उन्हें अक्षय नहीं किसी और पर क्रश था,  इतना ही नहीं रवीना के नाम के पीछे भी एक कहानी है।

आगे की स्लाइड्स में जानिए रवीना के जीवन की ऐसी ही कुछ अनसुनी बातेंं। 
 
विज्ञापन

B'Day Spl: अक्षय, अजय नहीं इस स्टार पर मरती थी रवीना टंडन

2 of 13
रवीना टंडन
रवीना के नाम की कहानी 
रवीना का नाम उनके पिता रवि और मां वीना को मिलाकर रवीना रखा गया है। उनका निकनेम 'मुनमुन' है जो उनके मामा एक्टर मैकमोहन ने दिया था।
विज्ञापन

B'Day Spl: अक्षय, अजय नहीं इस स्टार पर मरती थी रवीना टंडन

3 of 13
रवीना टंडन
सलमान के साथ करियर की शुरुआत
रवीना टंडन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सुपरस्टार सलमान खान के साथ की थी। उनकी पहली फिल्म थी, 'पत्थर के फूल'। जो साल 1991 में रिलीज हुई। हालांकि फिल्म ज्यादा नहीं चली पर गाने जरूर लोगों को पसंद आए।

B'Day Spl: अक्षय, अजय नहीं इस स्टार पर मरती थी रवीना टंडन

4 of 13
रवीना टंडन
अजय देवगन के कॉलेज में पढ़ती थीं रवीना 
बहुत कम लोग जानते हैं कि रवीना और अजय देवगन एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। एक इंटरव्यू के दौरान रवीना ने बताया कि उन्हें बड़ा दुख हुआ जब अजय ने उन्हें पहचानने से मना कर दिया था। 
विज्ञापन

B'Day Spl: अक्षय, अजय नहीं इस स्टार पर मरती थी रवीना टंडन

5 of 13
रवीना टंडन
अक्षय से सगाई टूटने के बाद डिप्रेशन का शिकार हो गईं थीं!
रवीना टंडन और अक्षय कुमार के अफेयर की चर्चा खूब सुनी जाती है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं दोनों का सिर्फ अफेयर नहीं बल्कि सगाई हो चुकी थी।

इसके बाद अक्षय के 'दिलफेंक' मिजाज की वजह से ये रिश्ता परवान नहीं चढ़ा। ये बातें खुद रवीना ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान बताई थीं। अक्षय से सगाई के बाद वे रात-रात भर सो नहीं पाती थीं।
विज्ञापन

B'Day Spl: अक्षय, अजय नहीं इस स्टार पर मरती थी रवीना टंडन

6 of 13
रवीना टंडन
एक घटना ने बदली जिंदगी
अक्षय कुमार से सगाई टूटने के बाद रवीना काफी परेशान रहने लगी थीं। उनका किसी काम में मन नहीं लगता था। साथ ही उन दिनों उनके पास फिल्में भी नहीं थी। इसी दौरान एक घटना ने उनकी जिंदगी बदल दी और उन्हें फिर से जीने का हौसला मिला। रवीना के मुताबिक वह घर से परेशान होकर अपनी गाड़ी में जा रही थी कि रास्ते में उन्होंने कई गरीब लोगों को जीवन के लिए संघर्ष करते देखा। जिनके पास साधनों का अभाव था मगर जी रहे थे। बस इसी बात ने रवीना को भी जीने के लिए प्रेरित किया। 
विज्ञापन

B'Day Spl: अक्षय, अजय नहीं इस स्टार पर मरती थी रवीना टंडन

7 of 13
रवीना टंडन
शादी किए बिना ही बन गई 'मां'
रवीना टंडन शादी से पहले ही मां बन गई थीं, दरअसल, उन्होंंने शादी से पहले दो लड़कियों को गोद लिया। जिनमें से एक की रवीना ने शादी भी कर दी है। वहीं, रवीना ने खुद फिल्ममेकर अनिल थड़ानी से शादी की है। दोनों के दो बच्चे भी हैं। इस तरह रवीना चार बच्चों की मां है। 

B'Day Spl: अक्षय, अजय नहीं इस स्टार पर मरती थी रवीना टंडन

8 of 13
रवीना टंडन
ऋषि कपूर पर था क्रश 
रैविशिंग रवीना के अफेयर की चर्चा भले ही खिलाड़ी कुमार से रही हो लेकिन उन्हें ऋषि कपूर पर क्रश था। 'बॉम्बे वेलवेट' के प्रमोशन के दौरान रवीना ने ये बातेंं बताईं। इस फिल्म में ऋषि के बेटे रणबीर कपूर के साथ रवीना ने काम किया है। रवीना के मुताबिक रणबीर को देखते ही उन्हें ऋषि की याद आ जाती थी। 

B'Day Spl: अक्षय, अजय नहीं इस स्टार पर मरती थी रवीना टंडन

9 of 13
रवीना टंडन
9 साल बाद लिया पहला ब्यूटी ट्रीटमेंट 
रवीना टंडन खुद को एक नेचुरल ब्यूटी मानती हैं और उसी तरीके से रहना पसंद करती हैं। रवीना ने एक टीवी इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने फिल्मों में डेब्यू के करीब 9 साल बाद पहला ब्यूटी ट्रीटमेंट लिया। जिसमें उन्होंने अपनी आईब्रोज बनवाईं थीं। 

B'Day Spl: अक्षय, अजय नहीं इस स्टार पर मरती थी रवीना टंडन

10 of 13
रवीना टंडन
'दमन' के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड
भले ही रवीना टंडन की शुरुआती कुछ फिल्में जरुर फ्लॉप रहीं और उनकी पहचान भले एक ग्लैमरस और हॉट अदाकारा की हो, लेकिन वो एक नेशनल अवॉर्ड विनर अदाकारा भी हैं। उन्हें कल्पना लाजिमी की ऑफ बीट फिल्म 'दमन' के लिए सर्वेश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड मिल चुका है

B'Day Spl: अक्षय, अजय नहीं इस स्टार पर मरती थी रवीना टंडन

11 of 13
रवीना टंडन
चिल्ड्रन सोसायटी ऑफ इंडिया की अध्यक्ष 
रवीना को साल 2003 में चिल्ड्रन सोसायटी ऑफ इंडिया की अध्यक्ष बनाया गया लेकिन कहा जाता है कि इसके बाद वे सोसायटी की बैठकों में शामिल नहीं हुईं। जिस पर साल 2005 में उन्हें इस पद से हटा दिया गया। 

B'Day Spl: अक्षय, अजय नहीं इस स्टार पर मरती थी रवीना टंडन

12 of 13
रवीना टंडन
टीवी शो - इसी का नाम जिंदगी 
साल 2012 में रवीना का एक और अवतार देखने को मिला, जब वह टीवी शो होस्ट करती नजर आईं। उन्होंने एक निजी चैनल के लिए 'इसी का नाम जिंदगी' है शो होस्ट किया। शो में वह सेलेब्स की जिंदगी पर रोशनी डालती थीं। 
विज्ञापन

B'Day Spl: अक्षय, अजय नहीं इस स्टार पर मरती थी रवीना टंडन

13 of 13
रवीना टंडन
बॉलीवुड से टॉलीवुड 
रवीना ने बॉलीवुड ही नहीं टॉलीवुड में भी काम किया। उन्होंने साउथ के स्टार नागार्जुन के साथ 'अग्निसाक्षी' फिल्म की। इसके अलावा भी रवीना ने कई और तेलुगु फिल्मों में काम किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें