फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब सलमान को हाथ-पैर बांध कुएं में फेंक दिया गया, तड़पता देख हंस रहे थे लोग

Thu, 01 Jun 2017 07:23 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 8
सलमान खान
उस दिन सलमान अपने दोस्तों और कजिन्स के साथ मस्ती कर रहे थे..ऐसे में अचानक ही उनके कजिन्स को एक मजाक सूझा और उन्होंने सलमान को पकड़कर उनके हाथ-पैर बांध दिए और उठाकर कुएं में फेंक दिया..बिना ये सोचे-समझे कि उस कुएं में खूब सारे कीड़े-मकोड़े और सांप होंगे।

इसके बाद तो जो हुआ उसने सलमान के कजिन्स और वहां मौजूद दोस्तों के भी होश उड़ा दिए।
विज्ञापन

2 of 8
सलमान खान
दरअसल बचपन में सलमान को पानी से बेहद डर लगता था और इसीलिए वो पानी से हमेशा दूर ही रहते, लेकिन इसी वजह से सलमान हमेशा ही अपने दोस्त और जानने वालों के बीच मजाक का पात्र बनते। उनकी इसी आदत से उनके दोस्त और घरवाले भी परेशान थे।
विज्ञापन

3 of 8
सलमान खान
आखिरकार एक दिन सलमान के इस डर को खत्म करने का प्लान बना लिया गया।

सलमान जब अपने दोस्तों और कजिन्स के साथ मस्ती कर रहे थे तो उसी दौरान सभी ने सलमान को रस्सी से बांधकर पास ही में एक कुएं में फेंक दिया। इसके बाद सलमान की हालत जो हुई उसने सभी के होश उड़ा दिए।

इसका जिक्र सलमान ने एक इवेंट के दौरान भी किया था।

4 of 8
सलमान खान
कुएं में खूब कीड़े-मकोड़े थे...हाथ-पैर बंधे थे...बचने का रास्ता नहीं था। सलमान की हालत पतली हो गई। उन्हें लगा अब वो बच नहीं पाएंगे और बस उन्होंने खूब जोरों से चिल्लाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

5 of 8
सलमान खान
उनसे बचने के लिए सलमान ने हाथ-पैर चलाने शुरू कर दिए कि तैर पाएं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन

6 of 8
सलमान खान
पहले तो उनके दोस्त और कजिन्स इस नजारे का मजा लेते रहे, लेकिन जब देखा कि सलमान की हालत खराब हो रही है तो उन्होंने सलमान को कुएं से बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

7 of 8
सलमान खान
सलमान के मन से थोड़ा सा डर तो निकल चुका था, लेकिन उन्होंने तय किया कि घर जाकर दोस्तों की शिकायत लगाएंगे, लेकिन घर जाकर उन्हें पता चला कि इस प्लान में उनकी मां भी शामिल हैं।
विज्ञापन

8 of 8
salman khan
उनकी मां ने ही ये तरकीब सोची थी। यह सुन सलमान अवाक रह गए। हालांकि उसी प्लान का नतीजा है कि सलमान आज एक स्विमिंग चैंपियन हैं और इसकी कई प्रतियोगिताओं में अवॉर्ड भी जीत चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें