बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की एक्स मैनेजर रेशमा शेट्टी पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। कहा जाता है कि सलमान आज जिन बुलंदियों पर हैं उसके पीछे उनकी मेहनत के अलावा रेशमा का बड़ा हाथ है। रेशमा कभी सलमान की पब्लिसिटी मैनेजर हुआ करती थीं और सलमान के बुरे वक्त में रेशमा ने ही उनकी पॉजिटिव करवाई थी।
इस साल सलमान ने रेशमा को मैनेजर पोस्ट से हटाकर सारे कॉन्ट्रेक्ट खत्म कर दिए हैं। इसके बाद खबर आई थी कि सलमान के नौकरी से निकाले जाने के बाद रेशमा शाहरुख खान के साथ जा मिली हैं। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि वो अक्षय कुमार के साथ काम करेंगी।
विज्ञापन
2 of 5
रेशमा शेट्टी
कुछ दिनों पहले सलमान की ओर से एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया गया जिसमें बताया गया है कि रेशमा शेट्टी की कंपनी मैट्रिक्स अब सलमान के प्रोजेक्ट्स नहीं देखेंगी। इसके अलावा सलमान अब अपने भाई सोहेल खान की कंपनी के साथ जुड़ गए हैं। इसलिए सोहेल की कंपनी ही उनके सारे काम देखेगी।
विज्ञापन
3 of 5
रेशमा शेट्टी
न्यूज पोर्टल हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, रेशमा की सलमान के भाई सोहल खान से कहा-सुनी हो गई थी जिस वजह से रेशमा को नौकरी से निकाल दिया गया।
4 of 5
bollywood
वहीं अब रेशमा ने अक्षय से हाथ मिला लिया है। हालांकि पिछले कुछ सालों से अक्षय हिट फिल्में देते आ रहे हैं अब ऐसे में देखना ये होगा कि रेशमा उनके करियर में क्या नया मोड़ लाती हैं।