saif, kareena, taimur
- फोटो : social media
पिछले दिनों सैफ अली खान का ऐसा ही एक वीडियो सामने आया जिसमें वो तैमूर को कंधे पर बैठाकर एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। तभी फोटोग्राफर्स ने उन्हें घेर लिया और तैमूर की फोटो खींचने लगे। सैफ ने गुस्से में वहां मौजूद फोटोग्राफर्स से कहा कि 'बस करो यार, फ्लैश लाइट से बच्चा अंधा हो जाएगा।' सैफ का ये वीडियो काफी वायरल हुआ था। जिसके बाद खबरें ऐसी आईं कि सैफ ने फोटोग्राफर्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।