बॉलीवुड की बेबी डॉल यानी सनी लियोनी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। सनी लियोनी ने बॉलीवुड में अपने बेहतरीन डांस नंबर्स और अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। अब सनी लियोनी बॉलीवुड की टॉप हसीनाओं में शुमार होती हैं। उन्होंने कम समय में ही बॉलीवुड में अच्छा खासा मुकाम बना लिया। सनी के जन्मदिन पर उनसे जुड़ा एक किस्सा आपको बताते हैं।