फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब ऐश्वर्या की फिल्म को लेकर सलमान ने कहा था, 'उसे तो कोई मच्छर भी देखने नहीं गया'

Sun, 11 Aug 2019 11:00 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
salman aishwarya - फोटो : social media
सलमान खान जल्द ही संजय लीला भंसाली के साथ फिर से काम करने जा रहे हैं । 20 साल पहले संजय और सलमान की जोड़ी फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में दिखाई दी थी । अब फिल्म 'इंशाअल्लाह' के लिए संजय ने सलमान को साइन किया है । फिल्म में सलमान अपने से 25 साल छोटी एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे । सलमान और संजय अच्छे दोस्त हैं लेकिन एक समय ऐसा भी आया था जब दोनों के रिश्ते खराब हो गए थे । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
बॉलीवुड - फोटो : indian express
ये वो समय था जब सलमान और ऐश्वर्या का ब्रेकअप हुआ था । ब्रेकअप के बाद संजय लीला भंसाली ने फिल्म 'गुजारिश' के लिए ऋतिक रोशन के अपोजिट ऐश्वर्या को साइन किया था । सलमान ने भंसाली को क्रिस्टोफर नोलन की हॉलीवुड फिल्म 'द प्रेस्टीज' की डीवीडी दी थी । 
विज्ञापन

3 of 7
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म को देखने के बाद ही भंसाली को 'गुजारिश' बनाने का आइडिया अाया। सलमान इस फिल्म में एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या के साथ काम करना चाहते थे । लेकिन दोनों का रिश्ता टूट गया और भंसाली ने ऋतिक रोशन को कास्ट कर लिया । भंसाली के इस फैसले से सलमान बेहद नाराज हुए । 

4 of 7
salman khan - फोटो : social media
तब एक पब्लिक ईवेंट में सलमान ने भंसाली की फिल्म 'गुजारिश' को लेकर काफी बुरा-भला बोला था । टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए सलमान ने कहा था, 'अरे उसमें तो मक्खी उड़ रही थी, लेकिन कोई मच्छर भी नहीं गया देखने । अरे कोई कुत्ता भी नहीं गया ।'
विज्ञापन

5 of 7
Salman Khan - फोटो : twitter
जब सलमान से एक पत्रकार ने पूछा था कि फिल्म इंडस्ट्री में कैसे नाम कमाया जा सकता है । तब सलमान कहते हैं, 'जाके उससे मिलो । वो तुम्हारे पे फिल्म बना देगा । खुद खूब कमाएगा लेकिन तुमको कुछ नहीं देगा ।' सलमान के इस बयान पर ऋतिक रोशन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी । 
विज्ञापन

6 of 7
Hrithik Roshan - फोटो : amar ujala mumbai
ऋतिक, सलमान को हमेशा से अपना मेंटर मानते रहे हैं । ऋतिक ने कहा था, 'मैंने सलमान को एक अच्छे इंसान के रूप में जाना है । जिसने हमेशा मेरा सपोर्ट किया । वो मेरे लिए हमेशा एक हीरो थे और रहेंगे । लेकिन किसी फिल्ममेकर का इस वजह से मजाक उड़ाना सही नहीं है क्योंकि उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा नहीं कमा पाई ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Hrithik Roshan
'कोई भी मिस्टर भंसाली के बारे में ऐसे बात करेगा तो मुझे बुरा लगेगा । मेरे हिसाब से किसी हीरो को इस तरह की बात नहीं करनी चाहिए और जब वो इतने सक्सेसफुल हैं तब तो बिल्कुल भी नहीं । ऐसे में तो आपको और भी विनम्र होना चाहिए ।' सलमान, भंसाली और ऋतिक के बीच ये कड़वाहट कई सालों तक बनी रही थी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें