सैफ अली खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अरबाज खान के इस शो में मेहमान बनकर आए सैफ अली खान ने करियर, शादी, बच्चे , विवाद को लेकर कई खुलासे किए थे। सैफ उस वक्त सोशल मीडिया पर नहीं थे इसलिए अरबाज उन्हें सोशल मीडिया पर लिखे गए कमेंट पढ़वा रहे थे। एक पोस्ट में सैफ के बारे में एक यूजर ने लिखा था,'दो कौड़ी का ठग जिसने पद्मश्री अवॉर्ड खरीदा'। सैफ ने इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, 'मैं दो कौड़ी का ठग तो नहीं हूं और जहां तक पद्मश्री अवॉर्ड खरीदने की बात है तो मुझे लगता है कि ये संभव ही नहीं है। भारत सरकार को घूस देना मेरे हाथ से बाहर की बात है। आपको इस बारे में सीनियर लोगों से पूछना चाहिए'।