फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्दे पर डबल रोल में नजर आए ये सितारे, दो दो किरदार निभाकर लूटी दर्शकों की वाहवाही

Sat, 13 Mar 2021 09:39 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कंगना रणौत, ऋतिक रोशन, अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram
बड़े पर्दे के कलाकार अक्सर फिल्मों में लीक से हटकर किदार निभाते हैं और दर्शकों को प्रभावित भी करते हैं। हालांकि सबसे मुश्किल किरदार होता है एक ही फिल्म में डबल रोल निभाना। साथ ही दर्शकों को अपने अभिनय से ये यकीन दिला पाना कि वो दो अलग अलग किरदार हैं। बॉलीवुड में कुछ सितारे ऐसे हैं जिन्होंने डबल रोल सिर्फ एक ही फिल्म में नहीं बल्कि कई फिल्मों में बखूबी निभाए हैं और फैंस को अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
विज्ञापन

2 of 6
amitabh bachchan - फोटो : sony tv twitter
अमिताभ बच्चन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 70-80 के दशक से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। उन्होंने पर्दे पर कई तरह के किरदार निभाए हैं। यहां कि डबल रोल में भी अमिताभ ने दर्शकों का दिल जीता था। बिग ने एक दो नहीं बल्कि कई फिल्मों में डबल रोल निभाया है जिसमें 'डॉन', 'आखिरी रास्ता', 'बड़े मिया छोटे मिया', 'सूर्यवंशम', 'सत्ते पे सत्ता' जैसी कई फिल्में शामिल हैं। डॉन मे उनका निभाया विजय और डॉन का किरदार आज भी लोगों को बेहद पसंद है।
विज्ञापन

3 of 6
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
कंगना रणौत

पर्दे पर अपनी अदायगी का दम दिखाने वाली पंगा गर्ल कंगना रणौत भी फिल्मों में डबल रोल निभा चुकी हैं। फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' में कंगना ने तनुजा त्रिवेदी और दत्तो का किरदार निभाया था। कंगना ने ये किरदार इतनी खूबसूरती से निभाया था कि दर्शकों के लिए ये यकीन करना मुश्किल था कि दत्तो और तनु एक ही हैं।इस फिल्म को जबरदस्त सफलता मिली थी।

4 of 6
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सैफ अली खान

छोटे नवाब सैफ अली खान भी पर्दे पर डबल रोल निभा चुके हैं। फिल्म 'लव आज कल' में उन्होंने दो अलग अलग किरदार निभाए थे। ये उनकी हिट फिल्म थी। इसके अलावा फिल्म 'हमशक्ल्स' और 'हैप्पी एंडिंग' में भी सैफ का डबल रोल देखने को मिला था।
विज्ञापन

5 of 6
हेमा मालिनी - फोटो : Twitter- @BombayBasanti
हेमा मालिनी

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी भी डबल रोल निभाकर दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। फिल्म 'सीता और गीता' में हेमा मालिनी दो अलग किरदारों में नजर आईं थीं। इस फिल्म में उन्होंने सीता नाम की भोली लड़की और गीता नाम की तेजतर्रार लड़की का किरदार निभाया था। इस रोल से हेमा ने सबको अपना दीवाना बना दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन पर्दे पर अपनी डेब्यू फिल्म में ही डबल रोल में नजर आए थे। फिल्म 'कहो ना प्यार है' में ऋतिक ने राज और रोहित नाम के दो अलग लड़कों का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें