फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मांड सुंदरी के साथ होटल के एक ही कमरे में रहते थे संजय दत्त, पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा और फिर..

Sun, 20 May 2018 07:54 AM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
संजय दत्त
इन दिनों संजय दत्त अपनी बायोपिक 'संजू' को लेकर चर्चा में हैं । कहा जा रहा है कि इस फिल्म में संजू बाबा की जिंदगी से जुड़े कई राज खुलेंगे । जिससे अभी तक लोग अंजान हैं । फिल्म से पहले हम आपके लिए संजय दत्त की जिंदगी से जुड़ा एक राज खोलने जा रहे हैं । ये किस्सा ड्रग्स, हथियार या उनके जेल जाने से नहीं जुड़ा है । ये किस्सा प्यार का है ।
विज्ञापन

2 of 11
संजय दत्त
संजय दत्त की लाइफ में कई हीरोइनें प्यार बनकर आईं। उनमें से तीन से उन्होंने शादी की। संजय की पहली शादी एक्ट्रेस रिचा शर्मा से 1987 में हुई थी। 1996 में रिचा के निधन के बाद संजय मॉडल रिया पिल्लई के करीब आए । जब मुंबई बम ब्लास्ट केस में संजू बाबा को जेल जाना पड़ा था तब रिया ही उनके साथ खड़ी रहीं ।
विज्ञापन

3 of 11
संजय दत्त
जेल से बाहर आने के बाद वैलेंटाइन डे की पार्टी में संजय ने रिया को प्रपोज किया और 1998 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए । सबको लगा था कि रिया से शादी के बाद शायद संजय में कुछ सुधार होगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ । शादी के बाद संजय ने फिर से कुछ फिल्में साइन कीं । इनमें से एक प्रोजेक्ट सुष्मिता सेन के साथ था ।

4 of 11
संजय दत्त
एक स्टेज शो के सिलसिले में संजय दत्त और सुष्मिता सेन की मुलाकात हुई । सुष्मिता की पर्सनैलिटी ही ऐसी है कि उनकी तरफ कोई भी आकर्षित हो जाएगा । फिर संजय तो वैसे भी दिलफेंक इंसान है । एक-दो मुलाकातों के बाद वे एक-दूसरे के करीब आ गए । दोनों ज्यादातर देश के बाहर ही मिलते थे । इतना ही नहीं दोनों एक ही होटल में साथ रहते थे । 
विज्ञापन

5 of 11
संजय दत्त
संजय ने डायरेक्टर-प्रोड्यूसर से सुष्मिता को अपनी फिल्म में लेने की सिफारिश करना भी शुरू कर दिया था । वहीं दूसरी ओर संजय की पत्नी रिया इससे बेखबर थीं । वो भारत में अपने एनजीओ पर ध्यान दे रही थीं । कभी-कभी एनजीओ की कॉन्फ्रेंस के लिए न्यूयॉर्क जाती रहती थीं । उन्हें संजय पर पूरा भरोसा था । लेकिन तभी संजय ने एक और बड़ी गलती कर दी । 
विज्ञापन

6 of 11
संजय दत्त
दरअसल, जब संजय और सुष्मिता विदेश में थे तो वहां एक रिपोर्टर मिस यूनिवर्स का इंटरव्यू लेना चाहता था । रिपोर्टर होटल की लॉबी में काफी देर से उनका इंतजार कर रहा था । तभी उसने देखा कि संजय और सुष्मिता दोनों हाथों में हाथ डाले चले आ रहे हैं । दोनों काफी खुश दिख रहे थे । रिपोर्टर ने सोचा कि चलो अब दोनों का इंटरव्यू वो छापेगा ।
विज्ञापन

7 of 11
संजय दत्त
रिपोर्टर उनके पास गया और पूछा कि क्या आप दोनों की फोटो ले सकता हूं । उसने सोचा कि पहले फोटो लूंगा और फिर इंटरव्यू । लेकिन संजय उस रिपोर्टर को देख नाराज हाे गए । शायद उन्हें अपनी पोल खुलने का डर था । संजय ने उससे कहा कि वो रास्ते से हट जाए । लेकिन रिपोर्टर बार-बार उनसे रिक्वेस्ट करता रहा ।

8 of 11
संजय दत्त
वो लगातार दोनों की फोटो खींचे जा रहा था । ऐसे में तो संजय का पारा और चढ़ गया और उन्होंने रिपोर्टर को खूब मारा । यहां तक कि उसका कैमरा भी तोड़ दिया । ये सब वहां मौजूद लोगों ने देखा । संजय और सुष्मिता अपने रूम में चले गए । जब दोनों अगली सुबह उठे तो ये देखकर हैरान रह गए उनकी फोटो पेपर में छपी है ।

9 of 11
संजय दत्त
पिछली रात की पूरी घटना पेपर में थी । इस खबर ने पूरे बॉलीवुड में तहलका मचा दिया । दोनों का रिश्ता सबके सामने आ गया । ये बात संजय की पत्नी रिया तक भी पहुंच गई । इस खबर को देख रिया आग-बबूला हो गईं । उन्हें यकीन नहीं हुआ कि उनका पति दूर बैठे उन्हें धोखा दे रहा है । इसके बाद वो असलियत जानने के लिए संजय के पास जा पहुंचीं ।

10 of 11
सुष्मिता सेन
जैसे ही सुष्मिता को पता चला कि रिया लंदन आने वाली हैं, उन्होंने अपना बैग पैक किया और वहां से निकल गईं । रिया ने संजय को पकड़ लिया और सारी सच्चाई पूछी । संजय ने रिया के सामने सुष्मिता के साथ अफेयर की बात कबूली और माफी मांगी। रिया ने संजय को माफ तो कर दिया लेकिन उनके रिश्ते में दरार आ चुकी थी ।
विज्ञापन

11 of 11
संजय दत्त
सुष्मिता, संजय की जिंदगी से जा चुकी थीं । जब संजय को इस बात का एहसास हुआ तो उन्होंने स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस के साथ फ्लर्ट करना शुरू कर दिया । इसके बाद रिया के लिए ये सब असहनीय हो गया था। साल 2008 में रिया ने संजय से 10 साल का रिश्ता तोड़ तलाक ले लिया । फिलहाल संजय, मान्यता और दो बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें