फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ से शादी के सवाल पर रेखा के जवाब ने चौंका दिया था, जया के बारे में कहा था- 'वो तो बेचारी...'

Wed, 13 Feb 2019 03:35 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
rekha
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रेखा (Rekha) की लव स्टाेरी के बारे में तो हर कोई जानता है । हालांकि बिग बी ने कभी अपने और रेखा के रिश्ते को दुनिया के सामने नहीं कबूला । वहीं रेखा ने कई बार बातों-बातों में अमिताभ के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताया है । 
विज्ञापन

2 of 8
rekha
रेखा ने 1984 में फिल्मफेयर को एक इंटरव्यू दिया था । इसमें उन्होंने अमिताभ के लिए अपनी फीलिंग्स का इजहार किया था । उन्होंने कहा था कि हम दोनों प्यार में थे । इतना ही नहीं रेखा ने अमिताभ की पत्नी जया पर भी टिप्पणी की थी । 
 
विज्ञापन

3 of 8
rekha
रेखा ने कहा था, 'मैं दूसरी औरत थी और वो बेचारी'। अमिताभ ने रेखा के साथ रिश्ता होने से इंकार कर दिया था । इस सवाल पर रेखा कहती हैं, 'उन्हें ऐसा क्यों नहीं करना चाहिए था । उन्होंने ये कहकर अपनी इमेज बचाई । अपने परिवार और बच्चों को प्रोटेक्ट किया । मुझे लगता है कि ये बिल्कुल सही था ।'
 

4 of 8
rekha
'मुझे इस बात की परवाह नहीं कि लोग क्या सोचते हैं । लोगों को मेरे प्यार के बारे में जानने में इतनी दिलचस्पी क्यों है । मैं उनसे प्यार करती हूं और वो मुझसे । बस इतना काफी है । अगर वो मुझसे अकेले में ये आकर कहते कि हमारे बीच कोई रिश्ता नहीं है तो मुझे बुरा लगता । लेकिन उन्होंने ऐसा कभी नहीं किया ।'
विज्ञापन

5 of 8
rekha
'वो पब्लिक में कुछ भी बोलें मुझे फर्क नहीं पड़ता । मुझे पता है कि लोग मेरे बारे में कहते हैं कि बेचारी रेखा । पागल है उसपर । फिर भी देखो । मिस्टर बच्चन पुराने ख्यालों के हैं वो किसी को दुखी नहीं करना चाहते तो अपनी पत्नी को क्यों दुख पहुंचाएंगे ।'
विज्ञापन

6 of 8
amitabh jaya
'मेरा रिएक्शन वैसा नहीं था । मुझे सब पता था । मुझे किसी को ये सफाई देने की जरूरत नहीं कि मैं क्या कर रही हूं । मुझे लोगों से अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में क्यों बात करनी चाहिए । मेरे लिए सिर्फ मिस्टर बच्चन जरूरी हैं । इसके अलावा कोई कुछ भी सोचे, मुझे फर्क नहीं पड़ता ।'
विज्ञापन

7 of 8
jaya bachchan
'किसी को ये परवाह नहीं है कि मैं क्या कह रही हूं । मैं तो दूसरी औरत हूं ना । उसके पैरेंट्स भी शर्मिंदा हैं । उनको पता चला कि मेरे बेटे का किसी और के साथ अफेयर है । ये सारी इमेज की बात है । सामने वाली (जया) की तो इमेज क्यूट बेचारी की बनी हुई है । ये ठीक भी है । वो उससे दूर नहीं हो सकती है ।'
विज्ञापन

8 of 8
rekha - फोटो : instagram
अमिताभ के साथ शादी पर रेखा ने कहा था, 'अगले 10 दिनों में तो ऐसा कुछ नहीं होने वाला । मेरी लाइफ में जो कुछ हो रहा है, मेरी ग्रोथ, मेरे विटामिन और जो कुछ भी, वो सब उनकी तरफ से ही आता है । ऐसी चीज के बारे में सोचना ही क्यों जो संभव ही नहीं है और दुखदायी है ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें