फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान अपनी हीरोइनों को होठों पर कभी नहीं करते Kiss, जान लीजिए क्या है वजह

Wed, 13 Feb 2019 03:34 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सलमान खान
वैलेंटाइन वीक चल रहा है और 13 फरवरी को कपल्स किस डे सेलीब्रेट करेंगे। इससे पहले हम आपके लिए बॉलीवुड में 'किस' का एक किस्सा लेकर आए हैं ।  बॉलीवुड फिल्मों में रोमांस और किस सीन न हो, ऐसा आमतौर पर कम ही होता है । अधिकतर हीरो सक्सेस पाने के लिए अपनी फिल्म में कहानी की कथित डिमांड पर किस सीन करने से परहेज नहीं करते।
विज्ञापन

2 of 7
salman khan
लेकिन शायद सलमान खान इसके अपवाद बन चुके हैं जो अपनी हीरोइन को भूलकर भी किस नहीं करते और उनकी फिल्में छप्पर फाड़ कर कमा लेती हैं। बॉलीवुड में सलमान खान ही एक ऐसे एक्टर हैं जो अपनी फिल्मों में रोमांस भरपूर करते हैं लेकिन उन्हें हीरोइनों को किस करने में परहेज है। लंबे समय से सलमान इस रूल को फॉलो करते आ रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 7
Daisy Shah and salman khan
आप सलमान खान की किसी भी फिल्म को याद कर लीजिए, वो हीरोइन को गले तो लगा लेंगे लेकिन किस नहीं करेंगे। परदे पर ऐसी कोई हीरोइन नहीं जो येे कह सके कि परदे पर सलमान खान ने उसे किस किया है। वहीं शाहरुख खान, अजय देवगन और आमिर खान जैसे बड़े सितारे चुंबन करने से बिलकुल नहीं हिचकिचाते।

4 of 7
सलमान खान - फोटो : सलमान खान
देखा जाए तो सलमान खान ने अपना पहला और एकमात्र लिपलॉक सूरज बड़जात्या की फिल्म 'मैंने प्यार किया' में भाग्यश्री के साथ किया था।लेकिन सलमान ने इस सीन में हीरोइन को छुआ तक नहीं था। ऐसे में ये लिपल़ॉक कैसे हो पाया इसकी भी एक कहानी है। सूरज बड़जात्या ने भाग्यश्री और सलमान को मनाने के लिए बड़ी मशक्कत की थी। दोनों ही इस लिपलॉक के लिए बिलकुल तैयार नहीं थे। 
विज्ञापन

5 of 7
salman khan
तब सूरज बड़जात्या ने एक कांच का गिलास दोनों के बीच लगाया और इस तरह ये सीन शूट हो सका। इसके बाद से सलमान ने आज तक कोई भी किस नहीं दिया। इसकी बड़ी वजह उनका 'नो किस क्लॉज' है। फिल्मों में आने से पहले ही उन्होंने फैसला कर लिया था कि वो कभी हीरोइनों को होठों पर किस नहीं करेंगे।
विज्ञापन

6 of 7
सलमान खान
सलमान ने खुद से किया ये वादा आज तक नहीं तोड़ा। फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद वो इस बात को क्लियर कर लेते हैं कि फिल्म में कोई किस सीन ना हो। साथ ही सलमान का ऐसा मानना भी है कि उनकी फिल्में पूरी फैमिली के लिए होती है इसलिए ऐसे सीन सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सलमान खान
बता दें कि फिल्म 'जब तक है जान' में शाहरुख खान ने कटरीना कैफ के लिए अपना नो किस क्लॉज तोड़ दिया था। वहीं अजय देवगन ने अपनी फिल्म 'शिवाय' में हीरोइन एरिका फर्नांडिस को करीब एक मिनट तक चूमकर नो किस क्लॉज तोड़ा था। आमिर खान की बात करें तो उनके लिए नो किस क्लॉज मायने नहीं रखता। कहानी की डिमांड पर वो इस तरह के सीन करने से नहीं चूकते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें