फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किताब का दावाः 15 की उम्र में रेखा के साथ शूटिंग के बहाने हुआ था यौन शोषण

Sun, 11 Dec 2016 09:32 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
हाल ही में जहां एक हॉलीवुड डायरेक्टर ने ये कहकर सनसनी मचा दी थी कि उन्होंने एक हीरोइन के साथ रेप सीन का शूट उसकी मर्जी के खिलाफ किया था, वहीं कुछ इसी तरह का किस्सा बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा के साथ भी हुआ था, जो अब जाकर सामने आया है।
Trending Videos
विज्ञापन

जब शूट के दौरान रेखा का हुआ यौन शोषण और लोग देखकर बजाते रहे सीटी

2 of 6
- फोटो : Twitter
निकिता देशपांडे, जो सोशल मीडिया पर खुद को एक लेखक और फिल्ममेकर बताती हैं, उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर इसका खुलासा किया है। उन्होंने जाने माने लेखक और पत्रकार यासिर उस्मान की रेखा पर लिखी किताब 'रेखा: द अन्टोल्ड स्टोरी' के एक पेज को शेयर करते हुए लिखा, 'जहां हम आज 'लास्ट टेंगो इन पेरिस' के एक रेप सीन को लेकर हुए खुलासे पर गुस्से में हैं, वहीं कुछ इसी तरह का वाकया हमारी अपनी बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा के साथ हुआ था।'

आप इस ट्वीट और शेयर किए गए पेज को यहां पढ सकते हैं:
  While we outrage about the rape in #LastTangoinParis here's a story of on-screen sexual assault in our own backyard. (Yasser Usman's #Rekha) pic.twitter.com/YYklg71Nze — Nikita Deshpande (@deepblueruin) December 7, 2016
विज्ञापन

जब शूट के दौरान रेखा का हुआ यौन शोषण और लोग देखकर बजाते रहे सीटी

3 of 6
- फोटो : At The Edge / Blogspot.in
शेयर किए गए इस पेज में साफ साफ लिखा है,' फिल्म 'अंजाना सफर' के पहले शेड्यूल में ही कुलजीत, राजा और बिस्वजीत ने एक प्लान बना लिया था जिसका शिकार रेखा होने वालीं थीं और उस दिन बिस्वजीत और रेखा के बीच एक रोमांटिक सीन फिल्माया जाना था। शूट से पहले हर तरह की तैयारी कर ली गई थी, यहां तक कि कैमरा भी सही एंगल पर फिट कर दिया गया था ताकि शूट का हर पल रिकॉर्ड हो सके और जैसे ही फिल्म के डायरेक्टर ने 'एक्शन' शब्द बोला, बिस्वजीत ने छूटते ही रेखा को अपनी बांहों में भर लिया और उन्हें किस करने लगे।

जब शूट के दौरान रेखा का हुआ यौन शोषण और लोग देखकर बजाते रहे सीटी

4 of 6
इससे रेखा शॉक में रह गईं क्योंकि उन्हें इस किस के बारे में बताया ही नहीं गया था। इसके बाद ना तो डायरेक्टर ने कट बोला और ना ही बिस्वजीत रुके। वो 5 मिनट तक रेखा को किस करते रहे जबकि शूट के दौरान सेट पर मौजूद लोग सीटियां बजाते रहे और खुश हो रहे थे।'
विज्ञापन

जब शूट के दौरान रेखा का हुआ यौन शोषण और लोग देखकर बजाते रहे सीटी

5 of 6
rekha
इस वाकये ने रेखा पर बहुत बुरा असर डाला था। फिल्म पूरी हो गई थी लेकिन इसके बाद भी वो इस शोषण से उबर नहीं पाईं। लोग उन पर हंस रहे थे और वो आंखें मूंदे चुपचाप खड़ी थीं पर उनकी आंखों से आंसू निकल रहे थे। लेकिन ये देखकर भी किसी का दिल नहीं पसीजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब शूट के दौरान रेखा का हुआ यौन शोषण और लोग देखकर बजाते रहे सीटी

ये खुलासा काफी हैरान करने वाला है। मात्र 15 साल की उम्र में ही उन्हें इस तरह के दौर से गुजरना पड़ा जो काफी भयावह है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें