फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्ट्रेस के साथ रणबीर को रंगे हाथों पकड़ने के बाद दीपिका का हुआ था ये हाल, दूसरा मौका देकर पछताई थीं

Thu, 21 Jun 2018 04:34 PM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
दीपिका पादुकोण
रणबीर कपूर इन दिनों आलिया भट्ट के साथ अपने अफेयर को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं । हाल ही में रणबीर ने एक इंटरव्यू में कहा कि जब आप प्यार होते हैं तो पानी भी शर्बत लगता है । आलिया से रणबीर का प्यार अब जगजाहिर हो चुका है । आलिया से पहले रणबीर बॉलीवुड की दो टॉप एक्ट्रेस को डेट कर चुके हैं ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
दीपिका पादुकोण
इनमें से एक थीं दीपिका पादुकोण । रणबीर के लिए दीपिका का प्यार बेइंतेहां था । अपने प्यार के लिए दीपिका ने रणबीर के नाम का टैटू गर्दन पर गुदवा लिया था । लेकिन रणबीर ने उन्हें ऐसा धोखा दिया जिससे बाहर निकलने में दीपिका को काफी समय लगा था ।
विज्ञापन

3 of 7
दीपिका पादुकोण
जी हां, रणबीर ने दीपिका को प्यार में धोखा दिया था । इस बात का खुलासा खुद दीपिका ने किया था । दीपिका ने Verve को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'मेरे लिए प्यार में सेक्स जरूरी नहीं है लेकिन इमोशन होना जरूरी है । मैंने उसे कभी धोखा नहीं दिया लेकिन उसने...'

4 of 7
दीपिका पादुकोण
'अगर धोखा ही देना है तो रिलेशन में क्यों आओ । सिंगल रहो और मजे करो । लेकिन सब ऐसा नहीं सोचते । शायद इसीलिए मुझे प्यार में धोखा मिला । मैं ही पागल थी जो मैंने उसे दूसरा मौका दिया । उसने मुझसे भीख मांगी थी इसलिए मैंने ऐसा किया था ।'
विज्ञापन

5 of 7
दीपिका पादुकोण
'जबकि सबने मुझसे कहा था कि वो मुझे फिर धोखा देगा । मुझे लगा था कि उसे दूसरा मौका देना चाहिए । लेकिन मैंने दूसरी बार उसे रंगे हाथों पकड़ा था । उसे झूठ बोलने की आदत थी और आदत जल्दी से नहीं सुधरती । मैंने अपने रिलेशन को बहुत कुछ दिया था । मुझे नहीं पता था कि ये बदले में इतना दर्द वापस मिलेगा ।'
विज्ञापन

6 of 7
दीपिका पादुकोण
'उसने मुझे एहसास दिलाया कि किसी भी चीज से ज्यादा अटैच नहीं होना चाहिए । मुझे अपने ब्रेकअप से उभरने में काफी समय लगा था ।मैं बहुत रोई थी । लेकिन उसके बाद मैं बेहतर इंसान बनकर सामने आई और इसके लिए मैं उसकी शुक्रगुजार हूं ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दीपिका पादुकोण
जब दीपिका से ये पूछा गया था कि अगर आप अपने ब्वॉयफ्रेंड को किसी राइवल के साथ रंगे हाथों पकड़ती हैं तो क्या करेंगी । तब दीपिका ने कहा था, 'ओह नो, मैं वो दोबारा याद भी नहीं करना चाहती ।' इसके बाद ये कयास लगाए जाने लगे थे कि रणबीर ने कटरीना के लिए दीपिका से ब्रेकअप किया था । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें