प्रियंक चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग की दुनिया से की थी लेकिन आज वह बॉलीवुड के रास्ते होते हुए हॉलीवुड तक पहुंच गई हैं। प्रियंका चोपड़ा आज के समय में एक ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं, जिनकी फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस कामयाबी को पाने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने कड़ी मेहनत के साथ एक लंबा रास्ता तय किया है और इस बात में भी कोई शक नहीं है कि प्रियंका ने कई परेशानियों का भी सामना किया होगा। लेकिन एक सच्चाई ये भी है प्रियंका चोपड़ा को नीचे खींचने वाले भी काफी लोग थे और इसमें एक मशहूर डायरेक्टर का नाम भी है, जिन्होंने भरे इवेंट में प्रियंका चोपड़ा को बुरा भला सुनाया था।
प्रियंका को डायरेक्टर ने सुनाई खरी-खोटी
दरअसल, ये किस्सा साल 2009 में हुए ‘फिल्मफेयर’ के अवॉर्ड शो का है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा को फिल्म ‘फैशन’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। लेकिन डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई थी, जिस वजह से उन्होंने एक्ट्रेस को खरी-खोटी सुनाई थी।