अतरंगी रे
- फोटो : Instagram
फिल्म में सारा अली खान का नाम रिंकू है। वहीं, धनुष फिल्म में विशु के किरदार में दिखेंगे। अक्षय और सारा इस फिल्म में पहली बार आनंद एल राय के साथ काम कर रहे हैं। वहीं, धनुष ने आनंद की फिल्म रांझणा से बॉलीवुड डेब्यू किया था। अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म के ट्रेलर पर दर्शक लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं, जिससे साफ है कि हर किसी को फिल्म के फिल्म का इंतजार है।