सितारों के लिए फैंस का पागलपन देखना हो तो उत्तर से लेकर दक्षिण तक नजरें दौड़ाई जा सकती हैं। जी हां, जहां एक तरफ बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और सलमान खान जैसे सितारों के लिए लोग पागल हैं तो वैसे ही दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी के भी लोग दीवाने हैं। चिरंजीवी तेलुगु फिल्मों के जाने माने अभिनेता हैं, लेकिन उन्होंने तीन हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। चिरंजीवी की फिल्में जब भी रिलीज होती थी तो भारी संख्या में लोग थिएटर की ओर दौड़ पड़ते थे। उनकी इस दीवानगी के पीछे कई लोगों ने अपनी जान तक गवां दी थी। तो चलिए आज आपको बताते हैं चिरंजीवी से जुड़े कुछ खास किस्सों के बारे में।