फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 साल तक स्ट्रगल के बाद भी पंकज उधास को नहीं मिला था काम, एक गाने से रातों-रात चमक गई किस्मत

Thu, 17 May 2018 10:37 AM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
पंकज उधास
अपनी गजलों से आशिकों के दिल का इलाज करने वाले पंकज उधास आज अपना 68वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं । पंकज बॉलीवुड में 'चिट्ठी आई है' गाना गाकर हिट हुए थे । यह गजल पंकज के लिए बॉलीवुड में टर्निंग प्वॉइंट थी ।
विज्ञापन

2 of 7
pankaj udhas
पंकज उधास को 70 के दशक में डायरेक्टर ऊषा खन्ना ने अपनी फिल्म 'कामना' में गाने का ब्रेक दिया था । लेकिन किसी वजह से यह फिल्म बन नहीं पाई और पंकज का बॉलीवुड में सिंगर बनने का सपना अधूरा रह गया । 

विज्ञापन

3 of 7
pankaj udhas
एक इंटरव्यू में पंकज ने बताया था, 'मैंने बॉलीवुड में सिंगर बनने के लिए 4 साल तक स्ट्रगल किया । उस समय नौशाद, एसडी बर्मन, और मदन मोहन जैसे बड़े म्यूजिक डायरेक्टर मौजूद थे । मेरे जैसे नए सिंगर के लिए वो समय बहुत कठिन था ।'

4 of 7
सुरगंगा संगीत महोत्सव में पंकज उधास - फोटो : अमर उजाला
जब काफी समय तक कुछ ठीक-ठाक काम नहीं मिला तो मैं बहुत निराश हो गया और विदेश वापस जाने का फैसला कर लिया । इसके बाद पंकज ने बताया, 'उस समय एक्टर और प्रोड्यूसर राजेंद्र कुमार ने विदेश में मेरी पॉपुलैरिटी के बारे में सुन रखा था ।'


विज्ञापन

5 of 7
pankaj udhas
'वो मेरी गजलों से काफी इंप्रेस थे । वो चाहते थे कि उनकी किसी फिल्म के लिए मैं गाऊं । उन्होंने अपने असिस्टेंट से मुझे कॉल करने को कहा । असिस्टेंट ने मुझे बताया कि राजेंद्र कुमार अपनी फिल्म में मेरा स्पेशल अपीयरेंस चाहते हैं ।'
विज्ञापन

6 of 7
pankaj udhas - फोटो : amarujala
'फिल्म में कैमियो का आइडिया मुझे कुछ खास पसंद नहीं आया और मैंने उन्हें इग्नोर कर दिया । कुछ दिन बाद राजेंद्र ने मेरे बड़े भाई मनहर से मेरी शिकायत कर दी । उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें इग्नोर किया है । फिर भाई साहब ने ये बात बताई तो मुझे बहुत बुरा लगा ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
pankaj udhas - फोटो : amarujala
'मैंने तुरंत राजेंद्र कुमार को कॉल किया और उनके साथ मीटिंग की । गाना रिकॉर्ड हुआ और 'नाम' फिल्म में कैमियो भी दिया । ये गजल सुपर-डुपर हिट हो गया और पंकज रातों-रात स्टार बन गए ।' आज उन्हें गजल किंग के नाम से भी जाना जाता है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें