फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 3 साल बाद नीता से डॉक्टर्स ने कही थी ऐसी बात, सन्न रह गई थी अंबानी परिवार की बहू

Fri, 19 Apr 2019 07:28 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
nita ambani
अंबानी परिवार देश का सबसे मशहूर और अमीर खानदान है । हर कोई इस परिवार की लग्जरी लाइफ के बारे में जानना चाहता है । अंबानी खानदान के पास बहुत संपत्ति है लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि उनकी जिंदगी में दुख नहीं आए । जब मुकेश अंबानी ने नीता से शादी की थी तब तक तो सबकुछ बहुत अच्छा था लेकिन शादी के तीन साल बाद पूरे परिवार को एक बहुत बुरी खबर सुनने को मिली थी । 
विज्ञापन

2 of 7
nita ambani
इस बात का खुलासा खुद नीता अंबानी ने एक इंटरव्यू में किया था । साल 2011 में नीता ने आई डीवा को दिए इंटरव्यू में बताया था कि वो हमेशा से मां बनना चाहती थीं । स्कूल के समय पर उन्होंने मां बनने को लेकर निबंध भी लिखा था । उन्होंने कहा, 'शादी के कुछ सालों बाद डॉक्टर्स ने मुझे बताया कि मैं कभी मां नहीं बन सकती हूं ।'
विज्ञापन

3 of 7
Nita Ambani - फोटो : instagram
'उस समय मेरी उम्र 23 साल थी । तब मुझे पता चला कि मैं कंसीव नहीं कर सकती । ये बात सुनकर मैं टूट सी गई थी । डॉ फिरूजा पारिख मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं । उनकी मदद से कुछ सालों बाद मैंने कंसीव किया और मेरे जुड़वा बच्चे हुए । ये बच्चे थे आकाश और ईशा अंबानी।' इसी इंटरव्यू में नीता ने ये भी बताया कि वो एक दर्दनाक प्रेग्नेंसी से गुजरी हैं । 

4 of 7
akash ambani, shloka mehta - फोटो : instagram
उन्होंने बताया, 'मेरे सरोगेसी के जरिए टि्वंस हुए लेकिन वे समय से दो महीने पहले ही हो गए थे । इसके तीन साल बाद अनंत अंबानी का जन्म हुआ । ये एक नेचुरल प्रेग्नेंसी थी । लेकिन इससे मेरा और बच्चे का वजन बहुत बढ़ गया था । मैं बहुत खुश थी इसलिए जो हो रहा था वो होने दिया ।'
विज्ञापन

5 of 7
Nita Ambani
नीता ने अपने बच्चों की परवरिश के बारे में बताया था, 'जब मेरे बच्चे बड़े हो गए थे तब भी मैं उन्हें सिर्फ 5 रुपए दिया करती थी । जिसे वो अपनी कैंटीन में कुछ खाने-पीने पर खर्च कर सकें । एक बार मेरा छोटा बेटा अनंत मेरे पाया आया और उसने मुझसे 10 रुपए मांगे । मैंने उससे पूछा कि तुम्हें 10 रुपए क्यों चाहिए ।'

 
विज्ञापन

6 of 7
mukesh ambani
'उसने कहा कि स्कूल में जब भी मेरे दोस्त मुझे 5 रुपए के साथ देखते हैं तो वो मेरा मजाक उड़ाते हैं । वे कहते हैं अंबानी है या भिखारी । इसमें मैं और मुकेश कुछ नहीं कर सकते थे ।' पिछले दिनों वोग मैगजीन को दिए इंटरव्यू में ईशा अंबानी ने खुलासा किया था कि वो और उनका भाई आकाश अंबानी आईवीएफ टेक्नोलॉजी के जरिए पैदा हुए थे । नीता अंबानी ने मुकेश अंबानी से शादी के 7 साल बाद दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था ।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
isha ambani
उन्होंने कहा था, 'हमारे पैदा होने के बाद मां नीता अपना पूरा समय हमें देना चाहती थीं । जब हम पांच साल के हुए तब वह फिर से अपने काम पर लौट गईं । आज भी वो वैसी ही हैं जैसी पहले हुआ करती थीं । पापा से ज्यादा मां कड़क स्वभाव की थीं ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें