फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ मुकेश अंबानी के बेटे की शादी में मुमकिन थीं ये 12 बातें, दूसरे तो सपने में भी नहीं सोच सकते

Fri, 19 Apr 2019 07:24 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Mukesh Ambani Nita Ambani - फोटो : amar ujala
देश के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी 19 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाते हैं। बीते महीने मुकेश अंबानी बेटे आकाश अंबानी की शादी को लेकर चर्चा में थे। आकाश की शादी 9 मार्च को श्लोका मेहता संग हुई थी। आकाश अंबानी की शादी में बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, पॉलिटिकल और विदेश से कई सेलेब्रिटीज अंबानी के बहू-बेटे को आशीर्वाद देने पहुंचे । मुकेश अंबानी के बेटे की शादी में ऐसी चीजें देखने को मिलीं जो नॉर्मल शादियों में कभी देखने को नहीं मिलेंगी ।
 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : instagram
बारात में दिग्गज सेलेब्रिटीज का नाचना- आकाश अंबानी की बारात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इसमें बॉलीवुड के बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज नाचते दिखे। सड़क पर नाचते हुए अपने फेवरेट स्टार को देखना किसी सपने से कम नहीं था। इसमें शाहरुख खान, रणबीर कपूर, हार्दिक पांड्या, करण जौहर, नीता अंबानी, मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, गौरी खान और खुद दूल्हेराजा आकाश भी नाचे थे। 

बारात के साथ बड़ी एलईडी- शादी में टेंट के अंदर छोटी एलईडी तो आपने देखी होगी लेकिन आकाश की बारात में सिल्वर स्क्रीन जितनी बड़ी एलईडी लगी थी । जिसमें बारात का हर एक नजारा साफ दिख रहा था ।  
विज्ञापन

3 of 7
akash ambani wedding - फोटो : file photo
बारात में फेमस सिंगर्स ने अपनी टीम के साथ दी परफॉर्मेंस- बारात के समय मीका ने परफॉर्मेंस दी । चलते-फिरते स्टेज पर खड़े होकर मीका गा रहे थे और सभी मेहमान झूम रहे थे । कुछ सेलेब तो स्टेज पर चढ़ गए और जमकर धमाल मचाया ।

देश ही नहीं विदेश से भी अंबानी के बहू-बेटे को आशीर्वाद देने आए सेलेब- इस रॉयल वेडिंग में पूर्व संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून, रतन टाटा, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड, श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और आईपीएल में मुंबई इंडियन के कोच महेला जयवर्धने जैसे सेलेब पहुंचे। 

4 of 7
Akash Ambani shloka mehta wedding - फोटो : instagram
राधा-कृष्ण की थीम पर हुई शादी- आकाश अंबानी की शादी राधा-कृष्ण थीम पर हुई थी। कार्ड से लेकर घर की सजावट तक में कृष्ण की लीलाएं और राधा से उनका प्रेम दिखाई दिया था । 

150 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के साथ रासलीला- राधा-कृष्ण की थीम हो और रासलीला ना हो, ऐसा कैसे हो सकता है । नीता अंबानी ने बेटी ईशा की भी शादी में रासलीला का प्रोग्राम रखा था । इसी तरह बेटे की शादी में उससे भी भव्य रासलीला हुई।
विज्ञापन

5 of 7
आकाश अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया
बारात में नाचीं बच्चन परिवार की बहू- सुनने में अजीब लगेगा लेकिन ये सच है । आकाश अंबानी के बेटे की बारात में ऐश्वर्या राय बच्चन भी खूब नाचीं । नाचते-नाचते सभी वेन्यू तक पहुंचे । ऐश्वर्या ने ईशा और नीता अंबानी के साथ डांस किया ।

फूलों की सजावट का कोई तोड़ नहीं- अंबानी परिवार ने फूलों की सजावट में करोड़ों रुपए खर्च कर दिए। मोर, झूले और कृष्ण की प्रतिमा तक फूलों से बनाई गई । इसके लिए दूर-दूर से कलाकार बुलाए गए थे ।
विज्ञापन

6 of 7
mukesh ambani - फोटो : file photo
शादी का कार्ड देखकर ही आंखें फटी रह गईं- आकाश अंबानी की शादी का कार्ड म्यूजिकल था । जिसे खोलने पर लाइट भी जल जाती थी । कार्ड में प्री वेडिंग फंक्शन से लेकर शादी और रिसेप्शन तक की सारी डीटेल थी। यह कार्ड राधा-कृष्ण थीम पर आधारित था। कार्ड को खोलते ही इसमें एक भजन की धुन बजती थी। 

मुंबई में पुलिसवालों को भेजा गया शुभकामना कार्ड और मिठाइयां- मुकेश अंबानी ने मुंबई महानगर के लगभग 50 हजार पुलिस कर्मियों को इस अवसर पर मिठाई के डिब्बे भेजे थे । मेट्रोपोलिटन शहर मुंबई के एक-एक पुलिस स्टेशन में मिठाई के डिब्बे पहुंचाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
mukesh ambani - फोटो : file photo
स्विट्जरलैंड में प्री वेडिंग- शादी से पहले आकाश और श्लोका की प्रीवेडिंग सेरेमनी स्विट्जरलैंड में हुई थी । ये फंक्शन करीब 4 दिन तक चला था । इसके लिए स्विट्जरलैंड में अकु स्टोल द श्लो नाम से वंडर लैंड बनवाया गया था । इस सेरेमनी में बॉलीवुड के हर छोटे-बड़े सेलेब्रिटीज ने शिरकत की थी ।

2000 बच्चों के लिए अन्न सेवा- आकाश अंबानी की शादी के उपलक्ष्य में एक सप्ताह तक चलने वाले अन्न सेवा कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जियो गार्डन्स में हुए इस कार्यक्रम में अंबानी परिवार के सदस्य, श्लोका मेहता की मां मोना और पिता रसेल मेहता ने मिलकर लगभग 2000 बच्चों को खाना परोसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें