नर्गिस दत्त और राज कपूर के प्यार और इश्क के चर्चे हमेशा से ही मशहूर रहे, लेकिन ये प्यार करने वाले कभी एक ना हो सके। दोनों का अफेयर लंबा चला लेकिन हालात ऐसे बने कि नर्गिस राज कपूर की नहीं हो पाईं और उनकी शादी सुनील दत्त से हो गई।
नर्गिस और सुनील दत्त की शादी से राज कपूर इस कदर टूट गए थे कि उन्होंने खुद को शराब के नशे में डुबो लिया और रात-रातभर बाथ टब में लेट जाते और रोते रहते।
विज्ञापन
2 of 14
नर्गिस दत्त
लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुनील दत्त की वजह से एक बार नर्गिस दत्त आत्महत्या की कोशिश तक कर चुकीं थीं ?
राज कपूर नर्गिस से कई बार कह चुके थे कि वो उनसे शादी करेंगे। लेकिन 9 साल लंबे रिश्ते के बाद नर्गिस को ये लगने लगा था कि अब राज उनकी तरफ ध्यान नहीं दे रहे। नर्गिस को अब ये महसूस होने लगा था कि बाहर की फिल्में साइन ना करके उन्होंने अपना करियर दांव पर लगाया। वो अब समझ चुकीं थीं कि अब फैसले का वक्त आ चुका है।
नर्गिस अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चली थीं लेकिन राज को उम्मीद थी कि वो जरूर वापस लौट आएंगी। फिल्म 'मदर इंडिया' की शूटिंग के दौरान नर्गिस की जिंदगी में सुनील दत्त की एंट्री हुई। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। साल 11 मार्च 1958 को नर्गिस और सुनील दत्त ने शादी कर ली।
विज्ञापन
3 of 14
नर्गिस दत्त
सुनील दत्त को पाकर तो जैसे नर्गिस की जिंदगी ही संवर गई, लेकिन शायद ही लोग जानते हों कि सुनील दत्त के लिए नर्गिस एक बार आत्महत्या की कोशिश भी कर चुकीं थीं। ये बात तब की है जब सुनील दत्त की एंट्री नर्गिस की जिंदगी में हुई ही थी और इसका खुलासा ईश्वर देसाई लिखी हुई किताब 'डॉर्लिंगजीः द ट्रू लव स्टोरी ऑफ नरगिस एंड सुनील दत्त' में भी किया गया है।
4 of 14
नर्गिस दत्त
दरअसल नर्गिस ने सुनील दत्त को एक लव लेटर लिखा था लेकिन सुनील दत्त ने कोई जवाब नहीं दिया। नर्गिस को लगा कि सुनील उन्हें नजरअंदाज कर रहे हैं। राज कपूर और परिवार की वजह से वो पहले से ही टूटी हुईं थीं, ऐसे में जब सुनील दत्त का भी ऐसा बर्ताव देखने को मिला तो वो दुखी हो गईं और उन्होंने आत्महत्या की कोशिश की।
विज्ञापन
5 of 14
राज कपूर नर्गिस
उन्होंने ब्लेड से अपनी उंगली भी काटने का प्रयास किया। सुनील दत्त नर्गिस के साथ अपने रिलेशन के बारे में बात करने से इसलिए बच रहे थे क्योंकि उन्हें नर्गिस के स्टारडम से डर लग रहा था..लेकिन जब वो नर्गिस की जिंदगी में शामिल हो गए तो उन्होंने नर्गिस से वादा लिया कि वो कभी ऐसा नहीं करेंगी।
विज्ञापन
6 of 14
राज कपूर नर्गिस
कहा जाता है कि राज कपूर नर्गिस की शादी की बात सुनकर बुरी तरह टूट गए थे। उन्होंने खुद को शराब में डुबो लिया था। उन्हें वो वक्त याद आता था जब पहली बार वो नर्गिस से मिले थे।
कैसे हुई मुलाकात ?
साल 1946... राज कपूर ने फिल्म 'आग' का निर्देशन शुरू कर दिया था। इस फिल्म के लिए राज कपूर स्टूडियो की तलाश में थे। उन्हें पता चला कि नर्गिस की मां जद्दन बाई मुंबई के 'फेमस स्टूडियो' में रोमिया-जूलियट बना रही हैं।
विज्ञापन
7 of 14
राज कपूर नर्गिस
वो 'फेमस स्टूडियो' के बारे में जानना चाहते थे इसलिए राज कपूर जद्दन बाई के घर पहुंच गए। वो नहीं जानते थे कि उस दिन उनकी जिंदगी में एक नया मोड़ आने वाला है। उस दिन जद्दन बाई घर पर नहीं थीं। घर का दरवाजा उनकी बेटी नर्गिस ने खोला।
8 of 14
राज कपूर
- फोटो : getty
नर्गिस बेहद खूबसूरत थीं। इस पहली मुलाकात से नर्गिस और राज कपूर दोनों की जिंदगी बदल गई। इस मुलाकात का राज कपूर पर इतना गहरा असर हुआ कि 27 साद बाद उन्होंने फिल्म बॉबी में उस पल को हूबहू पर्दे पर उतार दिया।
9 of 14
राज कपूर नर्गिस
नर्गिस धीरे-धीरे राज कपूर के प्यार में गिरफ्तार हो गईं। अब वो निर्माताओं के सामने भी ये शर्त भी रखने लगीं थीं कि उनकी फिल्म में हीरो राज कपूर को ही बनाया जाए....लेकिन नर्गिस के भाई अख्तर हुसैन को राज कपूर और नर्गिस का रिश्ता मंजूर नहीं था।
10 of 14
नर्गिस दत्त
राज कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर ने भी उन्हें समझाने की काफी कोशिश की लेकिन राज कपूर और नर्गिस का रिश्ता जारी रहा।
फिल्म 'आह' के बाद राज कपूर ने फैसला लिया कि नर्गिस किसी भी बाहर के निर्माता की फिल्म में काम नहीं करेंगी।
11 of 14
राज कपूर नर्गिस
इस फैसले से नर्गिस के भाई और फिल्म इंडस्ट्री में उनके करीबी लोग बेहद नाराज हुए। लेकिन राज कपूर के प्यार में दीवानी हो चुकी नर्गिस ने किसी की नहीं सुनी।
फिर परिस्थिति कुछ ऐसी बदलीं कि नर्गिस को लगने लगा अब राज कपूर उन्हें नजरअंदाज कर रहे हैं। वो खुद पॉपुलर हो रहे हैं लेकिन उनकी लोकप्रियता से उन्हें दिक्कत हो रही है।
12 of 14
राज कपूर नर्गिस
नर्गिस की इस शंका का उनके भाई ने खूब फायदा उठाया और उन्हें समझाने की कोशिश की कि वो राज कपूर को भूल जाएं।
13 of 14
राज कपूर नर्गिस
अब बस बहुत हो चुका था। धीरे-धीरे नर्गिस अपनी लाइफ में आगे बढ़ गईं। उन्होंने राज कपूर से अपना रिश्ता हमेशा के लिए खत्म कर लिया।