फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हीरोइन से डर गईं थीं श्रीदेवी, निर्माता-निर्देशक के साथ मिलकर दिया इतना बड़ा धोखा

Thu, 01 Jun 2017 10:30 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 14
श्रीदेवी
स्टारडम और इन्सिक्योरिटी, ये दो ऐसी चीजें हैं जो सफलता की सीढ़ियों पर अक्सर स्टार के साथ चढ़ाई करती हैं। कई बार ये स्टार को तो फायदा देती हैं लेकिन इसकी वजह से बाकी लोगों का करियर खत्म होने की कगार पर पहुंच जाता है।

ऐसा ही एक किस्सा श्रीदेवी के स्टारडम से भी जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन

2 of 14
श्रीदेवी
श्रीदेवी 90 के दशक की सुपरस्टार थीं। फिल्मों में उनका कद इतना ऊंचा हो गया था कि निर्माता-निर्देशक भी बिना कोई ना-नुकुर किए उनकी बात मानने को मजबूर हो जाते।
विज्ञापन

3 of 14
श्रीदेवी
श्रीदेवी के रुतबे और सुपरस्टार के स्टेटस में कोई कमी नहीं थी, लेकिन ना जाने क्यों वो अपने को-स्टार्स को मिलती ज्यादा फुटेज से परेशान हो जातीं। किसी फिल्म में अगर उन्हें लगता कि उनका को-स्टार उनकी परफॉर्मेंस पर भारी पड़ रहा है तो वो उसके रोल को ही फिल्म से कटवा देतीं।

4 of 14
श्रीदेवी
श्रीदेवी के इसी इगो का शिकार एक बार एक्ट्रेस रीमा लागू भी हो गईं थीं। एक वेबसाइट के मुताबिक, इसका खुलासा कोरियोग्राफर सरोज खान ने अपने शो 'नच ले' में किया था।

विज्ञापन

5 of 14
श्रीदेवी
श्रीदेवी और रीमा लागू महेश भट्ट की फिल्म 'गुमराह' में काम कर रहीं थीं। 1993 में आई इस फिल्म में रीमा लागू श्रीदेवी की मां के किरदार में थीं। दोनों में पांच साल का ही फर्क था लेकिन पिछली कुछ फिल्मों के चलते रीमा लागू की पहचान एक मां के किरदार में ही हो गई थी।
विज्ञापन

6 of 14
श्रीदेवी
श्रीदेवी में सबसे बड़ी कमी यही थी कि जैसे ही उन्हें ये महसूस होता  कि फिल्म में उनका को-स्टार परफॉर्मेंस के मामले में उन पर भारी पड़ रहा है तो वो उसका रोल कटवाने की प्लानिंग करने लग जातीं और रोल कटवाकर ही दम लेतीं।
विज्ञापन

7 of 14
श्रीदेवी
'गुमराह' फिल्म के दौरान भी वही हुआ। श्रीदेवी ने एडिट के दौरान जब फिल्म देखी तो उन्हें लगा कि रीमा लागू की परफॉर्मेंस के आगे वो बेहद फीकी लग रही हैं...बस फिर क्या था उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसप यश जौहर और निर्देशक महेश भट्ट से रीमा लागू के रोल को कम करने की जिद करने लगीं।

8 of 14
श्रीदेवी
अब वो दोनो भी क्या करते ? श्रीदेवी उनकी फिल्म की हीरोइन तो थीं हीं, उस वक्त की सबसे बड़ी स्टार भी थीं जो खूब डिमांड में थीं। ना चाहते हुए भी दोनों को श्रीदेवी की उस जिद के आगे झुकना पड़ा और रीमा लागू का रोल काटकर छोटा कर दिया गया।

9 of 14
रीमा लागू
रीमा लागू के साथ नाइंसाफी हुई थी और यश जौहर को इसका बेहद मलाल था। उन्हें अंदर ही अंदर ये बात खाए जा रही थी कि रीमा लागू के साथ उन्होंने गलत किया है।

10 of 14
रीमा लागू
रीमा लागू को उनका हर्जाना चुकाने के लिए यश जौहर ने रीमा लागू से वादा किया कि वो अब जो भी फिल्में बनाएंगे उनमें मां के किरदार के लिए रीमा लागू को ही लेंगे। तब से यश जौहर ने जितनी भी फिल्में बनाईं सभी में रीमा लागू को मां के किरदार में साइन किया..फिर चाहें वो 'कल हो ना हो', 'डुप्लीकेट' हो या फिर 'कुछ कुछ होता है'।

11 of 14
श्रीदेवी
इन फिल्मों ने रीमा लागू को बॉलीवुड की फेवरेट मां के तौर पर स्थापित कर दिया और खूब शौहरत भी दिलाई। अगर यश जौहर रीमा लागू की मदद के लिए नहीं आते तो ना जानें रीमा लागू कहां होतीं ?

12 of 14
संजय दत्त श्रीदेवी
श्रीदेवी और संजय दत्त।

13 of 14
संजय दत्त श्रीदेवी
श्रीदेवी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें