फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naga Chaitanya-Tabu: तब्बू संग जबर्दस्त है नागा चैतन्य की बॉन्डिंग? एक्टर ने खुद कही थी यह बात

Sat, 03 Jun 2023 08:13 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नागा चैतन्य-तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया
एक वक्त पर तब्बू का नाम नागा चैतन्य के पिता और एक्टर नागार्जुन से खूब जोड़ा गया। दोनों के अफेयर की खूब खबरें उड़ीं। कथित तौर पर यह दावा भी किया गया कि नागार्जुन के शादीशुदा जिंदगी में रहने के बावजूद तब्बू उन्हें प्यार कर बैठीं और करीब दस वर्ष उनका रिलेशन चला। हालांकि, नागार्जुन और उनकी पत्नी अमला इन खबरों को सिरे से खारिज करते आए हैं। दोनों, ही तब्बू का काफी सम्मान करते हैं। सिर्फ नागार्जुन ही नहीं, बल्कि उनके बेटे नागा चैतन्य की भी तब्बू से काफी अच्छी बॉन्डिंग है। इस बात को खुद वह भी स्वीकार कर चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 5
नागा चैतन्य - फोटो : इंस्टाग्राम
एक इंटरव्यू के दौरान नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य से बॉलीवडु सितारों से उनकी बॉन्डिंग के बारे में पूछा गया था। इस पर नागा ने जवाब दिया था आमिर खान से उनकी सबसे अच्छी बॉन्डिंग है। इसके अलवा उन्होंने तब्बू का नाम भी लिया था और यह स्वीकार किया था कि एक्ट्रेस के साथ भी उनकी बॉन्डिंग जबर्दस्त है।
विज्ञापन

3 of 5
नागार्जुन-तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि नागा चैतन्य ने आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बीते वर्ष रिलीज हुई इस फिल्म में करीना कपूर और मोना कपूर भी अहम रोल में नजर आईं। नागा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो सामंथा रुथ प्रभु के साथ अपने तलाक के बाद उनका नाम शोभिता धूलिपाला से जोड़ा जा रहा है।
Shahid Kapoor: पंकज कपूर ने कभी नहीं की शाहिद की मदद, एक्टर बोले- 'नेपो किड' बुलाए जाने पर होती है तकलीफ

4 of 5
तब्बू - फोटो : social media
तब्बू और नागार्जुन के कथित अफेयर की बात करें तो एक बार करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' के दौरान भी एक्ट्रेस से इस बारे में सवाल किया गया था और पूछा था कि क्या इन अफवाहों में कोई सच्चाई है? तब तब्बू ने कहा था, 'नागार्जुन और उनकी यह कहानी बहुत पुरानी है और अक्सर लौट-लौटकर आती रहती है।' तब्बू ने आगे कहा था कि उन्हें नहीं पता कि वह इस बारे में सिवाय इसके क्या कहें कि नागार्जुन उनकी जिंदगी में सबसे करीबी लोगों में से एक हैं।'
Bollywood Celebs: बॉलीवुड स्टार्स जो बच्चों की वजह से हुए शर्मसार, किसी पर रेप तो किसी पर ड्रग्स लेने का आरोप
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नागार्जुन - फोटो : social media
वहीं नागार्जुन ने भी एक इंटरव्यू के दौरान तब्बू के बारे में कहा था, 'तब्बू मेरी शानदार दोस्त हैं। तब्बू जब सिर्फ 16 की थीं और मैं 21 या 22 का था, तब से हमारी दोस्ती रही है। हमारी दोस्ती के बारे में जितना कहा जाए कम ही होगा। उनके बारे में छिपाने जैसा मेरे पास कुछ नहीं है। जब भी आप उनका नाम लेंगे तो मेरा चेहरा खिल उठेगा। यह सामान्य बात है। अब आप इसे कैसे लेते हैं, यह आपका नजरिया है। वह मेरे लिए एक खूबसूरत शख्सियत और दोस्त हैं और हमेशा रहेंगी।'
Filmy Wrap: आर्यन खान की वेब सीरीज की शूटिंग शुरू और 'बंदा' का अब साउथ में भी होगा धमाका, पढ़ें फिल्मी खबरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें