मोहम्मद रफी
इस किताब में यास्मीन ने लिखा है कि महज 13 साल की उम्र में मोहम्मह रफी ने पहली शादी उनके चाचा की बेटी बशीरन बेगम से की थी। इस शादी से उनका बेटा सईद हुआ। लेकिन कुछ वक्त बाद दोनों अलग हो गए। इसके बास उन्होंने 20 साल की उम्र में दूसरी शादी बिलकिस के साथ की। रफी के घर में उनकी पहली पत्नी का जिक्र नहीं होता था क्योंकि उनकी दूसरी पत्नी बिलकिस बेगम उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं करती थीं। रफी की दूसरी शादी से उनके तीन बेटे खालिद, हामिद, शाहिद और तीन बेटियां परवीन अहमद, नसरीन अहमद, यास्मीन अहमद हुईं। रफी साहब के तीनों बेटों सईद, खालिद और हामिद की मौत हो चुकी है।