फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Arjun: जब डांस ठीक करने पर ममता कुलकर्णी ने लगा दी सलमान और शाहरुख को डांट, अभिनेता ने साझा की कहानी

Mon, 28 Oct 2024 06:04 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान को अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने फिल्म 'करण अर्जुन' में ठीक से डांस न करने पर ऐसी बात कही, जिससे दोनों की बेइज्जती हो गई थी। अभिनेता शाहरुख ने फिल्म से जुड़ा ये किस्सा साझा किया है।
विज्ञापन
1 of 5
करण अर्जुन का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
शाहरुख खान और सलमान खान की फिल्म करण-अर्जुन 22 नवंबर से थिएटर में री-रिलीज की जा रही है। फिल्म के गानों और डायलॉग को प्रशंसक बहुत पसंद करते हैं। इस फिल्म के एक गाने 'भंगड़ा पाले' की शूटिंग के दौरान ममता कुलकर्णी ने सलमान खान और शाहरुख खान को डांट लगा दी थी। अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्म 'करण अर्जुन' को 22 नवंबर को सिनेमाघरों में री-रिलीज किया जा रहा है। फिल्म को पहली रिलीज में प्रशंसकों का प्यार मिला था। 
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
ममता ने लगाई थी खान को डांट
सलमान खान के शो बिग बॉस में शाहरुख खान ने इस बात खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कैसे इस फिल्म के गाने की शूटिंग के दौरान ममता ने सलमान खान और शाहरुख खान को डांट लगा दी थी। उन्होंने बताया कि गाने को डायरेक्टर ने पसंद कर लिया था लेकिन ममता को गाना बिल्कुल पसंद नहीं आया था।

Karan Arjun: 30 साल बाद कितने बदल गए 'करण-अर्जुन' के कलाकार, हीरो से लेकर विलेन तक के डायलॉग आज भी हैं मशहूर

विज्ञापन

3 of 5
ममता कुलकर्णी - फोटो : इंस्टाग्राम @mamtakulkarniofficial_
ममता कुलकर्णी ने की शिकायत
शाहरुख खान ने बताया कि ममता कुलकर्णी को लगा कि उनके स्टेप्स खराब थे। दोनों अभिनेताओं ने गाने को खराब कर दिया।  उन्होंने बताया कि वह और सलमान एक तरफ खड़े थे, तभी अभिनेत्री ने उन्हें सीटी बजाकर इशारा किया। दोनों सितारों ने शुरू में सोचा कि वह उन्हें इस तरह नहीं बुला रही होंगी।
 

4 of 5
शाहरुख खान-सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan, सोशल मीडिया

Mataka Teaser: एक्शन-क्राइम का डबल डोज देने आ रही वरुण तेज की 'मटका', नोरा फतेही के डांस ने लूटी लाइमलाइट

शाहरुख खान ने कही ये बात
शाहरुख खान ने कहा कि ममता कुलकर्णी ने हमें बुलाया और बहुत क्लियरली बात की। देखो, रिहर्सल करके आया करो क्योंकि मैं स्टेप ठीक कर रही हूं और तुम लोग बहुत खराब कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करण-अर्जुन - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
हमें लगा हम अच्छा डांस कर रहे हैं
शाहरुख ने कहा कि उनको और सलमान को लग रहा था कि दोनों प्रभुदेवा और माइकल जैक्सन की तरह डांस कर रहे हैं। शाहरुख ने कहा, हम इतने खुश हो गए थे लेकिन बड़ी बेइज्जती खराब हो गई उसके बाद। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें