करण-अर्जुन में करण का किरदार निभाने वाले सलमान खान का जलवा आज भी बरकरार है। बॉलीवुड के भाईजान आज भी फिल्मों में अपने किरदार बखूबी निभा रहे हैं। सलमान खान इन दिनों बिग बॉस 18 को होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा सलमान खान 'सिकंदर' को लेकर भी चर्चा में हैं।
कई साल बाद सबसे पसंदीदा ब्लॉकबस्टर करण अर्जुन सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हो रही है। साल 1995 में रिलीज हुई राकेश रोशन की फिल्म पहली ऐसी फिल्म थी, जिसमें सलमान खान और शाहरुख की जोड़ी का जलवा एक साथ दिखा था तो वहीं अमरीश पुरी की नकारात्मक भूमिका ने लोगों को दिल जीत लिया था । अब लंबे अरसे के बाद एक बार फिर करण अर्जुन इतिहास रचने के लिए तैयार हैं, 22 नवंबर, 2024 को विश्व स्तर पर री- रिलीज होगी आइए जानता हैं फिल्म के कलाकार अब कैसे दिखते हैं।
विज्ञापन
2 of 10
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
सलमान खान
करण-अर्जुन में करण का किरदार निभाने वाले सलमान खान का जलवा आज भी बरकरार है। बॉलीवुड के भाईजान आज भी फिल्मों में अपने किरदार बखूबी निभा रहे हैं। सलमान खान इन दिनों बिग बॉस 18 को होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा सलमान खान 'सिकंदर' को लेकर भी चर्चा में हैं।
विज्ञापन
3 of 10
शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
शाहरुख खान
करण-अर्जुन में अर्जुन का किरदार निभाने वाले बॉलीवुड के किंग खान आज भी वैसे ही फैंस के बीच चर्चा में बने हुए हैं। शाहरुख हाल ही में 'डंकी ' फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म में शाहरुख के अभिनय की तारीफ हुई । शाहरुख अभी बेटी सुहाना के साथ 'किंग' की रिलीज की तैयारी में जुटे हुए हैं।
4 of 10
अमरीश पुरी
- फोटो : एक्स
अमरीश पुरी
इस फिल्म में ठाकुर दुर्जन सिंह का किरदार निभाने वाले अमरीश पुरी की नकारात्मक भूमिका लोगों को काफी पसंद आई थी और फिल्म सुपरहिट हुई।फिल्म में वो करण-अर्जुन के पिता को मार देते हैंं। अमरीश पुरी अब इस दुनिया में नहीं हैं। इनका निधन 2005 में हो गया था।
विज्ञापन
5 of 10
राखी
- फोटो : एक्स
राखी
अब बात करते हैं करण-अर्जुन की मां का किरदार निभाने वाली राखी की। राखी ने दुर्गा ठाकुर का शानदार रोल निभाया था। राखी का लाजवाब अभिनय आज भी लोगों को याद है। फिलहाल राखी लाइमलाइट से दूर हैं, उनके लुक में अब काफी बदलाव आ गया है।
ममता कुलकर्णी
'करण-अर्जुन' में ममता कुलकर्णी ने सलमान की प्रेमिका का रोल निभाया था। ममता फिल्म इंडस्ट्री का नामचीन हुआ करती थीं। उनका और सलमान का 'एक मुंडा मेरी उम्र दा' गाना लोगों के मानो दिल में बस गया था। ममता कुलकर्णी आखिरी बार 2002 में 'कभी तुम कभी मैं' में नजर आई थी। ममता कुलकर्णी अब काफी बदल गई हैं।
विज्ञापन
7 of 10
काजोल
- फोटो : इंस्टाग्राम @kajol
काजोल
काजोल के बारे में जितना कहें उतना कम हैं। काजोल 90 के दशक की उन हीरोइनों में से एक हैं, जो आज भी लगातार फिल्में कर रही हैं। काजोल की फिल्म 'दो पत्ती' हाल ही में रिलीज हुई है। इसमें काजोल एक पुलिस वाली की भूमिका में नजर आईं। फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों की खूब सराहना मिली है।
8 of 10
अशोक सराफ
- फोटो : एक्स
अशोक सराफ
'करण-अर्जुन' के सभी किरदार अपने आप में खास थें। फिर चाहे वह मुंशी के किरदार में अशोक सराफ ही क्यों न हो। फिल्म में अशोक का डायलॉग 'ठाकुर तो गयो' आज भी लोगों को अच्छी तरह से याद है। अशोक के भी लुक में काफी बदलाव आ गया है।
9 of 10
जॉनी लीवर
- फोटो : इंस्टाग्राम @iam_johnylever
जॉनी लीवर
करण-अर्जुन फिल्म में जॉनी लीवर का किरदार लोगों को बखूबी याद है। अपनी शानदार कॉमेडी में जॉनी ने फिल्म मे सभी को बेतहाशा हंसाया था। जॉनी इन 30 साल में काफी बदल गए हैं पर उनकी कॉमेडी अभी भी वैसी ही हैं।
रंजीत
करण-अर्जुन फिल्म में काजोल के पिता मिस्टर सक्सेना का किरदार करने वाले रंजीत अब फिल्मों से दूर रहते हैं। 30 साल के लंबे वक्त मे रंजीत काफी बदल गए हैं।