फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरबाज से तलाक लेने वालीं मलाइका अरोड़ा ने खुद शादी के लिए किया था प्रपोज, जानिए फिर क्यों अलग हुआ कपल

Sat, 03 Apr 2021 01:02 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
malaika, arbaaz - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपने निजी जीवन और मामलों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा भले ही आज अलग हो चुके हैं, लेकिन इनते बीच अब भी दोस्ती है और इनकी लव स्टोरी की चर्चा अभी भी होती रहती है। दोनों ने 24 साल साथ गुजारे। बाद में निजी कारणों से अलग होने का फैसला किया। हालांकि आज तक ये साफ नहीं हो पाया कि तलाक के पाछे का असल कारण क्या था। हालांकि, मलाइका को ये कहते सुना गया कि उनके रिश्ते में खुशी नहीं बची थी।

विज्ञापन

2 of 5
Arbaaz Khan, Malaika Arora - फोटो : social media

लेकिन शायद आपको जानकर हैरानी होगी कि इस रिश्ते को खत्म करने का आगाज मलाइका ने किया था, जिन्होंने खुद अरबाज को शादी के लिए प्रपोज किया था। दोनों की प्रेम कहानी किसी फिल्म स्टोरी से कम नहीं है। इनकी पहली मुलाकात 1993 में हुई थी, जब दोनों एक फोटोशूट के लिए मिले थे। एक कॉफी ब्रांड के विज्ञापन के लिए फोटोशूट था, जिसकी शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे पर फिदा हो गए थे।

विज्ञापन

3 of 5
Malaika Arora Arbaaz Khan - फोटो : file photo
5 साल तक मलाइका को डेट करने वाले अरबाज खान ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज नहीं किया, तो मलाइका ने खुद आगे बढ़कर उन्हें शादी का प्रस्ताव दिया था। इस बात का खुलासा खुद मलाइका ने कपिल शर्मा के शो में किया था। उन्होंने बताया कि जब अरबाज को प्रपोज किया तो अरबाज ने हां कहने में जरा भी देर नहीं लगाई। बस यही कहा कि डेट और टाइम बता देना मैं आ जाऊंगा। 1999 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। शादी मुस्लिम और ईसाई रीति-रिवाज से की। शादी के 4 साल बाद 2002 में मलाइका ने बेटे अरहान को जन्म दिया।

4 of 5
मलाइका अरोड़ा, अरबाज खान - फोटो : Social media
शादी के 19 साल बाद दोनों में किसी कारण झगड़ा हो गया। 2017 में दोनों ने तलाक ले लिया और दोनों की राहें जुदा हो गईं। हालांकि, तलाक के बाद भी दोनों के बीच अच्छे रिश्ते हैं। फिलहाल मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं तो अरबाज जॉर्जिया एंड्रियानी को। बेटा अरहान मां मलाइका के साथ ही रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Malaika Arora Arbaaz Khan - फोटो : twitter
मलाइका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आये दिन वो कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती हैं। मलाइका के वर्क फ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में जज के तौर पर देखा गया था। इसके अलावा वो गीता कपूर और टेरेंस लुईस के शो की भी जज थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें