फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनी राजदान से महेश भट्ट के अफेयर पर भड़क उठी थीं बेटी पूजा भट्ट, सौतेली मां से करती थीं सख्त नफरत

Wed, 24 Feb 2021 09:38 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनी राजदान, महेश भट्ट, पूजा भट्ट - फोटो : instagram/sonirazdan, film
अभिनेत्री पूजा भट्ट 24 फरवरी को अपना जन्मदिन सेलिबेट कर रही हैं। पूजा भट्ट लंबे समय तक बड़े पर्दे से दूर रहीं। पिछले साल उन्होंने अपने पिता महेश भट्ट की फिल्म सड़क 2 से वापसी की, जिसमें उनकी सौतेली बहन आलिया भट्ट मुख्य किरदार में थीं। अभी भले ही महेश भट्ट और पूजा भट्ट के रिश्ते काफी अच्छे हैं लेकिन एक वक्त ऐसा था जब पिता-बेटी की इस जोड़ी में सबकुछ ठीक नहीं था। क्या थी इसकी वजह चलिए बताते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट, पूजा भट्ट, महेश भट्ट, शाहीन भट्ट, सोनी राजदान - फोटो : instagram/poojab1972
महेश भट्ट और उनकी पहली पत्नी किरण भट्ट से पूजा भट्ट हुईं। जब महेश भट्ट ने पूजा को सोनी राजदान से अपने अफेयर की बात बताई तो वह गुस्से से भर गई थीं। पूजा अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा दुश्मन उस वक्त सोनी राजदान को मानती थीं। हालांकि महेश भट्ट ने कभी भी कोई बात अपने बच्चों से नहीं छुपाई।
विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट, शाहीन भट्ट, पूजा भट्ट - फोटो : instagram/poojab1972
महेश भट्ट और सोनी राजदान के रिश्ते के बारे में पूजा भट्ट ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'उन्होंने मुझसे कभी कुछ नहीं छुपाया। एक दिन मैं सो रही थी और रात करीब डेढ़ बज रहे थे। उन्होंने मुझे गहरी नींद से उठाया और कहा,"पूजा मैं किसी दूसरी औरत के साथ हूं। मेरा उसके साथ अफेयर चल रहा है और मैं चाहता हूं कि पहले तुम जान लो।" तब तक यह बात मेरी मां को भी नहीं पता थी। इससे पता चलता है कि वह मेरे से कितने खुले हुए और ईमानदार हैं।'

4 of 5
पूजा भट्ट और महेश भट्ट - फोटो : instagram/poojab1972
पूजा कहती हैं कि 'मेरी मां को छोड़ने के लिए मैंने नाराजगी जाहिर की थी। मेरे पिता को छीनने के लिए सोनी से नफरत करती थी।' उन्होंने कहा कि 'ऐसा वक्त भी हुआ करता था जब मैं उनका नाम सुनते ही भड़क जाती थी।' पूजा यहां बताती हैं कि 'यह सिर्फ इसलिए था क्योंकि मेरे माता-पिता को लगा कि वह साथ में नहीं रह सकते। वह अभी भी अच्छे दोस्त हैं। मेरे पिता अक्सर हमारे घर आते हैं और हमें आर्थिक रूप से सहायता करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूजा भट्ट - फोटो : ANI
सोनी राजदान के साथ रिश्ते की बात जानकर पूजा भट्ट का कैसा रिएक्शन था इस बारे में महेश भट्ट ने सिमी गरेवाल के शो में कहा था कि 'मैंने जाकर उससे कहा कि तुम्हारे पिता और इस लड़की के बीच यही चल रहा है। वह बस मुझे देख रही थी और उसने अपना सिर हिलाया। मुझे नहीं पता इसका क्या मतलब था।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें