राजेश खन्ना अमिताभ बच्चन
राजेश खन्ना की इमेज रोमांटिक और रूमानी एक्टर की थी। लेकिन जैसे-जैसे अमिताभ जैसे कलाकार आए और अलग तरह की फिल्में की, दर्शकों का उस ओर ध्यान गया और लोग रोमांटिक फिल्मों से हटकर वैसी फिल्में भी पसंद करने लगे। नतीजा एक तरफ अमिताभ हिट होते जा रहे थे, दूसरी तरफ राजेश खन्ना की फिल्में फ्लॉप होने लगी थी। लेकिन तब भी राजेश को अपनी रोमांटिक छवि पर भरोसा था। दो फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद राजेश खन्ना को फिल्म 'महबूबा' से बहुत उम्मीदें थी, क्योंकि शक्ति सामंत के साथ उनकी पिछली 3 फिल्में हिट थी।