बॉलीवुड सेलेब्स तो हमेशा सुर्खियों में बने ही होते हैं, लेकिन इनके स्टार किड्स भी कुछ कम नहीं हैं। सारा अली, जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे, शनाया कपूर और सुहाना खान ये भी हमेशा मीडिया में छाई रहती हैं और सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। कुछ स्टार किड्स ने बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है तो कुछ तैयारी में हैं। लेकिन यहां हम एक ऐसी स्टार किड की बात कर रहे हैं, जो बॉलीवुड और ग्लैमर की दुनिया से दूर है। अपने जमाने के सुपरस्टार शशि कपूर की पोती आलिया कपूर फिल्मों में नहीं हैं, लेकिन उनकी खूबसूरती की चर्चा हो रही है।