फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हीरोइन' बनने के लिए ऐश्वर्या ने छिपाई थी प्रेग्नेंसी की बात, डिप्रेशन में पहुंच गया था ये डायरेक्टर

Fri, 22 Jun 2018 07:44 PM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
ऐश्वर्या राय ब्च्चन
आज एक ऐसे किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं जो बॉलीवुड की सबसे बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी बन गई थी । यह बात साल 2011 की है और इसमें शामिल थीं अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय । साथ ही इस विवाद के चपेटे में आए थे बॉलीवुड के पॉपुलर डायरेक्टर मधुर भंडारकर ।
विज्ञापन

2 of 9
ऐश्वर्या राय ब्च्चन
दरअसल, मधुर ने ऐश के साथ अपना ड्रीम प्रोजेक्ट साइन किया था । दोनों साथ में फिल्म बनाने जा रहे थे । ऐश ने फिल्म साइन कर दी थी लेकिन एक बहुत जरूरी बात डायरेक्टर को नहीं बताई । वो थी उनकी प्रेग्नेंसी की बात ।
विज्ञापन

3 of 9
ऐश्वर्या राय ब्च्चन
हम बात कर रहे हैं फिल्म 'हीरोइन' की । इस फिल्म के लिए ऐश्वर्या, मधुर भंडारकर की पहली पसंद थीं । ऐश ने फिल्म साइन कर दी लेकिन मधुर को ये नहीं बताया कि वो प्रेग्नेंट हैं । इसके बाद जो हुआ उससे ऐश की हर तरफ बदनामी जरूर हुई थी ।

4 of 9
मधुर भंडारकर
मधुर ने इस फिल्म को बनाने से पहले डेढ़ साल तक रिसर्च किया था। इसमें मधुर का खून-पसीना लगा था । यह मधुर का सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट था । मधुर के लिए यह कोई छोटी फिल्म नहीं थी जो 2 लोकेशन में ही शूट हो जाती है ।
विज्ञापन

5 of 9
मधुर भंडारकर
मधुर ने इसके लिए 40 लोकेशन फाइनल की थीं । कई सारी एक्ट्रेस और एक्टर को साइन किया था । इस फिल्म में नॉर्मल गाने या डांस ही नहीं एडल्ट कंटेंट भी होने वाला था । लेकिन जब मधुर को ऐश की प्रेग्नेंसी की बात पता चली तो वो बेहद नाराज हुए और उन्होंने ऐश्वर्या को फिल्म से निकाल दिया ।
विज्ञापन

6 of 9
मधुर भंडारकर
मुधर ने बताया, 'फिल्म में ऐसे सीन थे जो किसी भी इंसान के दिमाग पर गहरा असर छोड़ सकते थे । फिल्म की 8 दिन की शूटिंग हो चुकी थी । तभी मेरी असोसिएट डायरेक्टर एक एक्ट्रेस के साथ रिहर्सल कर रही थी । वो स्लिप हो गई और उसे काफी चोट आई । आज जब मैं ऐश को देखता हूं तो मुझे काफी दुख होता है ।'
विज्ञापन

7 of 9
मधुर भंडारकर
'मुझे लगता है कि अगर मेरी एसोसिएट की जगह ऐश गिर जातीं तो मैं जिंदगी भर खुद को माफ नहीं कर पाता । फिल्म में एक्ट्रेस को स्मोक करना था । लेकिन प्रेग्नेंट महिला के लिए स्मोकिंग ठीक नहीं । ऐसा भी हो सकता था कि ऐश कैमरे में स्मोक करने से मना कर देतीं ।'

8 of 9
ऐश्वर्या राय ब्च्चन
'फिल्म में कई चीजें ऐसी थीं जो एक प्रेग्नेंट महिला को नुकसान पहुंचा सकती थीं । हमें ऐश्वर्या की प्रेग्नेंसी की खबर एक न्यूज चैनल से मिली । तब वो 4 महीने की प्रेग्नेंट थीं । ये फिल्म इंडस्ट्री विश्वास पर चलती है। जिसे ऐश्वर्या ने तोड़ दिया था । इस फिल्म की घोषणा कांस में हुई थी ।'
विज्ञापन

9 of 9
मधुर भंडारकर
'फिल्म की कुछ शूटिंग हो चुकी थी और 65 दिन की शूटिंग बची थी । हम कैमरे पर 6-7 महीने की प्रेग्नेंट एक्ट्रेस को नहीं दिखा सकते थे । हमने कॉन्ट्रैक्ट खत्म किया और इस वजह से मैं डिप्रेशन में चला गया था । मैं 8 दिन तक ऑफिस नहीं गया । मुझे लगा कि ये सच दुनिया को बता देना चाहिए इसलिए बता दिया ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें