शादी के बाद सोनम कपूर इन दिनों लंदन में हैं और पति आनंद आहूजा के साथ मौज मस्ती कर रही हैं। आए दिन उनकी इस ट्रिप की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस के एक इंटरव्यू की भी चर्चा हो रही है जिसमें उन्होंने अपने बच्चे के बारे में बताया है।
विज्ञापन
2 of 5
sonam kapoor and anand ahuja
'फर्स्ट पोस्ट ' को दिए इंटरव्यू में सोनम कपूर ने बताया कि वह अपने बच्चे के नाम में 'सोनम आहूजा' जरूर लगाएंगी। बता दें यह आनंद आहूजा का सरनेम है। सोनम कपूर से शादी के बाद आनंद आहूजा ने अपना नाम बदलकर 'आनंद सोनम आहूजा' कर लिया है। वहीं, सोनम कपूर ने भी शादी के बाद अपना नाम बदलकर 'सोनम कपूर आहूजा' कर लिया।
विज्ञापन
3 of 5
sonam kapoor wedding
सोनम कपूर ने कहा,'शादी के बाद आनंद भी अपना नाम बदलना चाहते थे। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या उन्हें अपना नाम आनंद आहूजा कपूर करना चाहिए या फिर आनंद कपूर आहूजा। इस पर मैंने कहा कि कपूर मेरे पापा का नाम है।' एक्ट्रेस ने कहा कि वह चाहती थीं कि आनंद और उनके बच्चों के नाम में उनका नाम हो। उन्होंने कहा, 'मेरे कहने पर आनंद ने अपना नाम 'आनंद सोनम आहूजा' रखा। हमारे नए नाम हमारे पासपोर्ट पर भी हैं। '
4 of 5
Sonam Kapoor
सोनम कपूर ने कहा कि हमारा समाज पुरुष प्रधान है इसलिए उनके नाम में मां सुनीता का नाम नहीं बल्कि पापा अनिल का नाम जुड़ा। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह अपने पापा से बहुत प्यार करती हैं इसलिए शादी के बाद भी उनका सरनेम अपने नाम से नहीं हटाया। मगर उनके बच्चे को बाप के साथ-साथ मां का भी नाम मिले इसलिए उसका सरनेम 'सोनम आहूजा' होगा।
गौरतलब है कि सोनम कपूर से पहले टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और उनके क्रिकेटर पति शोएब मलिक ने भी ऐसा ही फैसला किया। सानिया मिर्जा ने बताया कि वह अपने बच्चे के नाम में अपना और अपने पति,दोनों का सरनेम लगाएंगी। यानी उनके बच्चे का सरनेम 'मिर्जा मलिक' होगा।