सनम पुरी
- फोटो : सोशल मीडिया
बचपन से था संगीत का शौक
सनम पुरी भारत के मशहूर सिंगर हैं। इनकी गिनती आज भारत के शीर्ष दस यूट्यूबर्स में होती है। सनम का जन्म 30 जून 1992 को दिल्ली में हुआ। इन्होंने डीयू के किरोड़ीमल कॉलेज से पढ़ाई की। सनम पुरी को बचपन से ही संगीत का शौक था। एक बातचीत के दौरान सनम पुरी ने कहा था कि उन्होंने छह साल की उम्र से गायिकी शुरू कर दी थी, लेकिन संगीत की दुनिया में वह इतना आगे जाएंगे, इस बात का अंदाजा उन्हें खुद नहीं थी। दरअसल वह इसे एक प्रोफेशन के रूप में नहीं देखते थे। यहां तक कि कायदे से सनम बैंड बनाने से पहले तक वह बॉलीवुड गानों में दिलचस्पी तक नहीं लेते थे। सनम ने एक मीडिया बातचीत के दौरान कहा था, 'बचपन के दिनों से ही मुझे संगीत सुनते हुए यूं लगता, जैसे मैं सांस ले रहा हूं। लेकिन, इसे प्रोफेशन बनाने की तरफ मेरा कोई ध्यान नहीं था।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं वेस्टर्न म्यूजिक सुनता था, लेकिन फिर मेरी मां ने कहा कि अगर तुम भारत में अपने संगीत का जादू चलाना चाहते हो तो तुम्हें हिंदी में काम करना पड़ेगा। इसके बाद मैंने हिंदी में गाने गाना शुरू किया।'