राज बब्बर, जया प्रदा
- फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल शो में कपिल ने एक्टर-पॉलिटिशियन राज बब्बर से सवाल पूछा कि, 'आप जब भी किसी समारोह में शामिल होते थे तो क्या व्यक्तिगत रूप से स्टेज का जायजा लेते थे?' इस सवाल के जवाब में राज बब्बर ने बताया कि, 'जब मैंने पॉलिटिक्स ज्वाइन की थी उस दौरान हमारी रैली में कई सारे फैन्स आते थे। हम उन्हें पुश नहीं करना चाहते थे। मगर कुछ तो ऐसे थे जो कूदकर चढ़ जाते थे स्टेज पर। भारी मात्रा में भीड़ इकट्ठा हो जाती थी। स्टेज एक साथ इतने सारे लोगों का भार संभाल नहीं पाता था और टूट जाता था। इसी डर से मैं व्यक्तिगत रूप से एक बार सुनिश्चित कर लेता था कि स्टेज मजबूत है या नहीं।'