फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब श्रीदेवी से नाराज हो गई थीं जाह्नवी कपूर, 'बुरी मां' कहकर तीन दिन तक नहीं की थी बात

Sun, 25 Feb 2018 11:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्रीदेवी
बॉलीवुड को 'सदमा', 'चांदनी', 'मिस्टर इंडिया', 'नागिन', 'इंग्लिश-विंग्लिश' और 'मॉम' जैसी बेहतरीन फिल्में देने वाली श्रीदेवी दुनिया से अलविदा कह गईं। जाह्नवी और खुशी दोनों ही अपनी मां की फिल्में देखकर बड़ी हुई हैं। एक बार श्रीदेवी ने जाह्नवी कपूर से जुड़ा किस्सा सुनाया था।
विज्ञापन

2 of 5
जाह्नवी कपूर
कमल हासन और श्रीदेवी ने फिल्म 'सदमा' कर दर्शकों की प्रशंसा बटोरी थी। फिल्म 'मॉम' के प्रमोशन के दौरान इपनी इसी फिल्म को लेकर श्रीदेवी ने एक बड़ा खुलासा किया था। 




 
विज्ञापन

3 of 5
जाह्नवी कपूर
श्रीदेवी ने कहा था, 'जब जाह्नवी 6 साल की थी तब उसने फिल्म 'सदमा' देखी थी। फिल्म देखने के बाद जाह्नवी ने श्रीदेवी से 3 दिनों तक बात नहीं की थी। जाह्नवी ने श्रीदेवी से कहा था कि आप एक बुरी मां हैं। आपने उसके (कमल हासन के) साथ अच्छा नहीं किया।'

4 of 5
श्रीदेवी
'मॉम' श्रीदेवी के करियर की 300वीं फिल्म थी। इस फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हुई थी। श्रीदेवी के अचानक चले जाने से पूरा बॉलीवुड सदमे में है। लाखों फैंस श्रीदेवी की मौत के दुख में उनके परिवार के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रीदेवी
बता दें कि श्रीदेवी अपनी बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म भी नहीं देख पाईं। श्रीदेवी ने अपनी बेटी की पहली फिल्म के लिए काफी तैयारियां की थी। श्रीदेवी चाहती थीं कि उनकी बेटी उनसे भी बड़ी स्टार बनें। जाह्नवी को लॉन्च करने की जिम्मेदारी करण जौहर ने उठाई थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें