कुली फिल्म का सीन
- फोटो : सोशल मीडिया
यह किस्सा फिल्म कुली से जुड़ा है। आज इस फिल्म को रिलीज हुई 38 साल हो चुके हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, कादर खान, वहीदा रहमान, पुनीत इस्सर और ऋषि कपूर मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म के एक सीन को फिल्माने के दौरान अमिताभ बच्चन पुनीत इस्सर द्वारा गलती से बुरी तरह से घायल हो गए थे। अमिताभ के पेट और आंत में गंभीर चोट आई थी।