ऐसा भी होता है! हेमा मालिनी इस बात को कभी नहीं भूल पातीं कि उन्होंने कमसिन उम्र में जो पहली फिल्म, इदु सत्यम साइन की उसमें से पूरा का पूरा रोल ही काट दिया गया। फिल्म तमिल में थी।
पढ़ेें:- PM नरेंद्र मोदी ने लिखी हेमा मालिनी की जीवनी की प्रस्तावना
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
hema malini
असल में, निर्माता ने स्टेज पर हेमा का डांस देख कर उन्हें इस फिल्म में एक नृत्य के लिए चुना था। मंच पर हो रहे नृत्य में हेमा फूलों से लदी हुई एक हिरनी बनी थीं, जिसके पीछे रथ लगा हुआ था। इस रथ की लगाम उनकी सखियों के हाथों में थी।
विज्ञापन
3 of 10
हेमा मालिनी
गाने में हेमा और उनकी सखियां नाच रही थीं। इदु सत्यम जब रिलीज हुई तो हेमा अपने नाना के साथ देखने गईं। हॉल में उन्होंने देखा कि फिल्म में उनका नाच है ही नहीं। वह काट दिया गया है। इसके बाद हेमा फूट-फूट कर रोईं।
4 of 10
नृत्य प्रस्तुत करतीं हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला
हेमा को नर्तकी बनाने में अगर उनकी मां जय लक्ष्मी चक्रवर्ती का हाथ था तो नाना ने उन्हें अभिनेत्री बनने के लिए बहुत उत्साहित किया। मां ने हेमा को बचपन से भरतनाट्यम की शिक्षा दिलाई थी। हेमा के पिता चेन्नई में सरकारी नौकरी में थे।
विज्ञापन
5 of 10
hema malini
- फोटो : amar ujala
हेमा की आंखें सुंदर थीं और 'इदु सत्यम' के निर्माता ने उनका नृत्य कार्यक्रम देखा था। इसे देख कर वह हेमा के घर पहुंचा और उनकी मां से मिला। उसने अपनी फिल्म में हेमा को लेने की इच्छा जाहिर की। जानें, आगे क्या हुआ...
विज्ञापन
6 of 10
हेमा मालिनी
- फोटो : amar ujala
हेमा को जब पता चला कि वह फिल्म में काम करेगी तो खुद को कमरे में बंद करके रोने लगी थी। 1950-60 के दशक में आम हिंदुस्तानी मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों में फिल्मों में काम करना अच्छा नहीं माना जाता था। बाद वह मां से शिकायत करती थी फिल्म में काम करने की वजह से स्कूल में बच्चे उन्हें चिढ़ाते हैं। फिल्मों के लिए 12वीं के बाद हेमा ने पढ़ाई छोड़ दी।
विज्ञापन
7 of 10
हेमा मालिनी
अभिनेत्री बनने के लिए हेमा के नाना ने उनका बहुत हौसला बढ़ाया। जब कभी फिल्मों में काम करते हुए किसी हीरो के साथ काम न करने या मॉर्डन कपड़े पहनने पर हेमा पर परिवार में रोक-टोक होती तो नाना बचाव करते।
8 of 10
अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला
हेमा अपने हर डांस शो की कामयाबी और फिल्मों की हर बात नाना से ही शेयर करती थीं। कहते हैं जिस दिन नाना को दिल का दौरा पड़ा और वह नहीं रहे, उसकी पिछली रात ही हेमा ने यही सपना देखा था।
9 of 10
हेमा मालिनी
हेमा की बायोग्राफी होगी रिलीज: -ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की बायोग्राफी (जीवनी) सोमवार रात मुंबई में रिलीज होगी। बियॉन्ड द ड्रीमगर्ल शीर्षक से यह बायोग्राफी स्टारडस्ट पत्रिका के पूर्व संपादक रामकमल मुखर्जी ने लिखी है।
जीवनी में भूमिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखी गई है। जीवनी को लॉन्च करने के मौके पर दीपिका पादुकोण भी मौजूद होंगी। 16 अक्तूबर को हेमा मालिनी का 69वां जन्मदिन भी है और वह इस दिन फिल्मों में अपने 50 बरस पूरे कर रही हैं।