बॉलीवुड में इस समय ऐतिहासिक और पौराणिक विषयों पर फिल्में बनाने का जैसे ट्रेंड सा चल पड़ा है। वहीं भगवान राम पर तो कई सीरियल्स और फिल्में बनाई जा चुकी हैं। मौजूदा समय की भी बात करें तो 25 अक्टूबर को अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु रिलीज हुई है, जिसमें भगवान राम की सेना द्वारा बनाए गए रामसेतु पुल के इर्दगिर्द कहानी बुनी गई है। इसके अलावा प्रभास की आदिपुरुष भी खूब चर्चा में है। बताया गया है कि यह फिल्म तो रामायण की कहानी पर ही आधारित है। इसके अलावा जानकारी है कि कंगना रणौत की फिल्म 'सीता' में माता सीता के दृष्टिकोण से रामायण को दर्शाया जाएगा। रिपोर्ट ये भी हैं कि कंगना के निर्देशन में एक और फिल्म बनेगी जिसमें राम मंदिर के 600 साल पुरानी यात्रा को दिखाया जाएगा। इन सभी फिल्मों में कहीं न कहीं भगवान राम से जुड़ी चीजें दिखाई जाएंगी लेकिन क्या आपको पता है कि सबसे पहले रामकथा पर आधारित फिल्म कौन सी थी, उसे किसने बनाया था और उसमें किन-किन लोगों ने किरदार अदा किए थे। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
Trevor Noah: ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक पर नस्लीय टिप्पणी करने वालों पर भड़के कॉमेडियन, आलोचकों को दिया करारा जवाब