काजोल ने अपनी बेहतरीन अभिनय के बलबूते बॉलीवुड में बहुत नाम कमाया, लेकिन ये अभिनय के गुर उनमें उनकी मां तनुजा से आए हैं। तनुजा भी अपने जमाने की दिलकश अदाकारा में से एक थीं। तनुजा की मां शोभना समर्थ और बड़ी बहन नूतन हिंदी फिल्मों की बड़ी स्टार थीं। इसलिए तनुजा का भी हीरोइन बनना लाजमी था।
विज्ञापन
2 of 6
tanuja
- फोटो : social media
तनुजा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म मेकर केदार शर्मा की फिल्म 'हमारी याद आएगी' से की थी। तनुजा को लगा था कि उनकी मां और बहन तो बड़ी स्टार हैं ही, इसलिए वो भी सुपरहिट हीरोइन बनेंगी। तनुजा गलत निकलीं। पहली फिल्म में ही उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जो उन्होंने सोचा तक नहीं था।
विज्ञापन
3 of 6
tanuja
- फोटो : social media
बता दें कि तनुजा को 1960 में उनकी मां शोभना समर्थ ने फिल्म 'छबीली' में लॉन्च किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान तनुजा इतने नखरे दिखाती थीं कि पूरी यूनिट उनसे परेशान रहती थी। यही काम उन्होंने केदार शर्मा की फिल्म में भी किया। तनुजा सेट पर हर समय हंसी-मजाक में व्यस्त रहती थीं। लेकिन केदार शर्मा को ये सब बिलकुल पसंद नहीं था।
4 of 6
tanuja
- फोटो : social media
फिल्म के एक सीन में तनुजा को रोना था लेकिन वो बार-बार हंस रही थीं। ऐसा एक बार नहीं बल्कि कई बार हुआ। तनुजा अपने काम को बिलकुल भी संजीदगी से नहीं लेती थीं। तनुजा ने केदार शर्मा से कहा कि आज मेरा रोने का मूड नहीं है। इसी बात से नाराज होकर केदार शर्मा ने तनुजा को थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन
5 of 6
tanuja
- फोटो : social media
ये देखकर पूरी टीम सन्न रह गई। इस फिल्म के हीरो राज कपूर धीरे से बाहर निकल लिए और तनुजा ने आसमान सिर पर उठा लिया। वो रोते हुए केदार शर्मा की शिकायत करने मां शोभना के पास पहुंची। जब तनुजा ने पूरी बात बताई तो मां ने उल्टा तनुजा को एक और थप्पड़ जड़ दिया, क्योंकि वो तनुजा के व्यवहार से अच्छी तरह वाकिफ थीं। अब तनुजा का रो-रोकर बुरा हाल था।
शोभना तनुजा को वापस सेट पर लेकर गईं और केदार शर्मा से कहा कि अब ये रो रही है। शूटिंग शुरू कर दीजिए। इसके बाद तनुजा ने पर्फेक्ट शॉट दिया। बता दें कि केदार शर्मा उस समय के गुस्सैल निर्देशकों में से एक थे। वो तनुजा से पहले कई सुपरस्टार को तमाचा जड़ चुके थे। खैर तनुजा को इस थप्पड़ ने ही बुलंदियों पर पहुंचाया।